नयी दिल्ली। भारत में कम कीमत में ज्यादा माइलेज वाली मोटरसाइकिल कौन खरीदना नहीं चाहेगा। ज्यादातर लोग मोटरसाइकिल खरीदने से पहले जिन चीजों की तरफ सबसे पहले ध्यान देते हैं उनमें कीमत और माइलेज ही शामिल हैं। बाजार में ऐसी कई दमदार मोटरसाइकिल उपलब्ध हैं जो आपको 1 लीटर में 100 किलोमीटर से ज्यादा का माइलेज देंगी। यानी आप 1 लीटर पेट्रोल में 100 किमी से अधिक सफर कर सकते हैं। माइलेज अधिक होने का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ता है। आपकी मोटरसाइकिल की जितनी ज्यादा माइलेज होगी उतनी ज्यादा आपकी बचत होगी, क्योंकि आपको कम पेट्रोल भरवाना होगा। तो अगर आप भी दमदार माइलेज वाली मोटरसाइकिल की तलाश में हैं तो हम आपको ऐसी टॉप 10 मोटरसाइकिलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें आपको 80 से 104 किलोमीटर का माइलेज मिलेगा।
ये मोटरसाइकिलें देंगी 86 से 104 किमी का माइलेज :
बजाज प्लैटिना 110 - 115.45 सीसी और 50,752 रुपये कीमत वाली ये मोटरसाइकिल आपको एक लीटर में 104 किमी का सफर करवायेगी।
बजाज सीटी 100 - बेहद कम कीमत 33,402 रुपये में 99.27 सीसी वाली वाली ये मोटरसाइकिल 99 किलोमीटर का माइलेज देती है।
टीवीएस स्पोर्ट - 39,900 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत वाली टीवीएस स्पोर्ट में 95 किमी का माइलेज मिलेगा।
टीवीएस स्टार सिटी प्लस - 109.7 सीसी वाली ये मोटरसाइकिल 86 किमी का माइलेज देती है। इसकी कीमत 46,088 रुपये है।
ये भी हैं शानदार ऑप्शंस
इसके अलावा महिंद्रा सेंचुरो में आपको 85 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज मिलेगा। 106.7 सीसी वाली इस मोटरसाइकिल की कीमत 48,935 रुपये। हीरो की मशहूर पैशन प्रो में आपको 84 किलोमीटर का माइलेज मिलेगा। 97.2 सीसी वाली पैशन प्रो 53,425 रुपये में मिलेगी। वहीं बेहद किफायती 37,625 रुपये कीमत वाली हीरो एचएफ डॉन 82 किलोमीटर का दमदार माइलेज देगी। हीरो स्प्लेंडर प्रो देती है 90 किमी का माइलेज। 97.2 सीसी वाली यह मोटरसाइकिल मिलेगी 49,598 रुपये में।
40000 रुपये से कम में और भी ऑप्शन
हीरो की एक और मोटरसाइकिल आपको 40000 रुपये में मिल जायेगी, जो 82 किलोमीटर प्रति लीटर का शानदार माइलेज देती है। इस बाइक की क्षमता 97.2 सीसी की है। वहीं अगर आप थोड़े पैसे ज्यादा खर्च सकते हैं तो 53,213 रुपये की शुरुआती कीमत में आपको 82 किलोमीटर प्रति लीटर इंजन की ही 115.45 बजाज डिस्कवर मिलेगी। बजाज डिस्कवर शुरुआत से ही भारत में काफी लोकप्रिय मोटरसाइकिल रही है।
यह भी पढ़ें - ये रही मारुति सुजुकी की प्राइस लिस्ट, चुनिये अपनी पसंद की कार
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
