नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने पिछले साल नवंबर में 2 करोड़ पैसेंजर व्हीकल बेचने का आंकड़ा पार कर लिया था। मारुति की शुरुआत 14 दिसंबर 1983 को हुई थी और कंपनी ने करीब 36 सालों में 2 करोड़ वाहन बेच दिये। वाहनों की बात करें तो इस वक्त बाजार में मारुति की एक से बढ़ कर एक दमदार कार मौजूद है, जिनमें आपको तरह की सुविधाएं, मॉडल, वेरिएंट, इंजन और बाकी फीचर्स मिल जायेंगे। मारुति के जो टॉप मॉडल हैं, उनमें स्विफ्ट, बलेनो और विटारा ब्रेजा शामिल हैं। अगर आप मारुति की कोई कार खरीदना चाहते हैं तो पहले इसकी प्राइस लिस्ट जान लीजिए। वैसे आपको बता दें कि मारुति की 5 नयी कारें भी लॉन्चिंग लाइन में हैं। हम आपको कंपनी के खास मॉडलों की मौजूदा कीमत के साथ-साथ आने वाली कारों का भी प्राइस बतायेंगे।
ये है मारुति सुजुकी की कारों की प्राइस लिस्ट :
- मारुति ऑल्टो 800 : 2.88 लाख रुपये से 4.09 लाख रुपये
- मारुति स्विफ्ट : 5.14 लाख रुपये से 8.84 लाख रुपये
- मारुति बलेनो : 5.58 लाख रुपये से 8.9 लाख रुपये
- मारुति विटारा ब्रेजा : 7.62 लाख रुपये से 10.59 लाख रुपये
- मारुति वैगन आर : 4.42 लाख रुपये से 5.91 लाख रुपये
- मारुति डिजायर : 5.82 लाख रुपये से 9.52 लाख रुपये
- मारुति अर्टिगा : 7.54 लाख रुपये से 11.2 लाख रुपये
- मारुति सिलेरियो : 4.26 लाख रुपये से 5.43 लाख रुपये
- मारुति ऑल्टो के10 : 3.6 लाख रुपये से 4.39 लाख रुपये
- मारुति सीएज : 8.19 लाख रुपये से 11.38 लाख रुपये
- मारुति एस-क्रॉस : 8.8 लाख रुपये से 11.43 लाख रुपये
- मारुति इग्निस : 4.74 लाख रुपये से 7.09 लाख रुपये
- मारुति ईको : 3.61 लाख रुपये से 4.75 लाख रुपये
- मारुति एस-प्रेसो : 3.69 लाख रुपये से 4.91 लाख रुपये
- मारुति एक्सएल6 : 9.79 लाख रुपये से 11.46 रुपये
- मारुति सिलेरियो एक्स : 4.75 लाख रुपये से 5.52 लाख रुपये
- मारुति बलेनो आरएस : 7.88 लाख रुपये
ये हैं मारुति की 5 आने वाली कारें और उनके संभावित प्राइस :
- मारुति अर्टिगा स्पोर्ट : 8.3 लाख रुपये
- मारुति एक्सएल 5 : 5 लाख रुपये
- मारुति विटारा ब्रेजा 2020 : 10 लाख रुपये
- मारुति इग्निस 2020 : 5 लाख रुपये
- मारुति ग्रैंड विटारा : 22.7 लाख रुपये
सबसे अधिक बाजार हिस्सेदारी मारुति के पास
पिछले कुछ वर्षों में मारुति सुजुकी सबसे बड़ी बाजार हिस्सेदारी के साथ भारतीय कार निर्माता कंपनियों की लीडर बन गयी है। मारुति ने पेट्रोल और डीजल कारों के अलावा भारतीय बाजार में फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी वाहनों के साथ-साथ स्मार्ट हाइब्रिड वाहनों को भी पेश किया है। वर्तमान में कंपनी की 70 प्रतिशत गाड़िया 8 मॉडल के साथ बीएस6 तकनीक वाली है। साथ ही यह भारत में पहले ही 3 लाख से अधिक बीएस6 कारों की बिक्री कर चुकी है।
यह भी पढ़ें - मारुति की दिसंबर बिक्री बढ़ी, मगर टाटा और महिंद्रा को लगा झटका
More From GoodReturns

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम



Click it and Unblock the Notifications