नयी दिल्ली। बुधवार को अधिकतर ऑटो कंपनियों ने अपने दिसंबर महीने के वाहनों की बिक्री के आँकड़े घोषित कर दिये। इनमें बात देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की करें, जिसने अपने 37 सालों के सफर में 2 करोड़ पैसेंजर व्हीकल बेचने का आँकड़ा पार कर लिया है, तो दिसंबर में इसकी ऑटो सेल्स 3.9 फीसदी बढ़ी। दिसंबर 2018 के मुकाबले दिसंबर 2019 में मारुति सुजुकी की कुल वाहन बिक्री में 128,338 यूनिट्स से 3.9 फीसदी बढ़ कर 1,33,296 यूनिट्स रही। इनमें मारुति का एक्सपोर्ट यानी निर्यात 10.2 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 7,561 यूनिट्स रहा। मारुति की घरेलू बिक्री में भी 2.4% की बढ़ोतरी देखने को मिली। मारुति कुल बिक्री में से पैसेंजर कार बिक्री 9.1 फीसदी बढ़ कर 91,342 यूनिट्स और यूटिलिटी ऑटो सेल्स 17.7 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 23,808 इकाई रही। हालाँकि मारुति की वैन्स की सेल्स में 51.8 फीसदी और हल्के कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 5 फीसदी की कमी देखने को मिली।

टाटा और महिंद्रा का बुरा हाल
दिसंबर में ऑटो सेल्स के मामले में टाटा मोटर्स और महिंद्रा और महिंद्रा का हाल अच्छा नहीं रहा। इन दोनों कंपनियों की दिसंबर सेल्स घटी। घरेलू बाजार में टाटा मोटर्स की कुल गाड़ियों की सेल्स 54,439 इकाई के मुकाबले 13.8 फीसदी गिर कर 46,903 इकाई रह गयी। इनमें टाटा मोटर्स की घरेलू बिक्री देखें तो यह 50,440 यूनिट्स से 12 फीसदी लुढ़क कर 44,254 यूनिट्स रह गयी। टाटा मोटर्स की कमर्शियल गाड़ियों की 40,015 इकाई से 15 फीसदी घट कर 34,082 इकाई और पैसेंजर व्हीकल बिक्री 14,260 यूनिट्स से 10 फीसदी घट कर 12,785 यूनिट्स रह गयी। उधर महिंद्रा की कुल दिसंबर वाहन बिक्री 1 फीसदी घटी। इनमें कंपनी की घरेलू बिक्री 4 फीसदी बढ़ी, मगर निर्यात 13 फीसदी गिर गया। इसके अलावा महिंद्रा की ट्रैक्टर बिक्री में 3 फीसदी का इजाफा हुआ। कंपनी की कुल ट्रैक्टर सेल्स 17,404 यूनिट्स से बढ़ कर 17,990 यूनिट्स रही।
हुंडई और होंडा की भी सेल्स लुढ़की
दिसंबर में हुंडई की सेल्स में 10 फीसदी की गिरावट आयी। इनमें कंपनी का एक्सपोर्ट 10.06 फीसदी घटा। वहीं पूरे 2019 में भी हुंडई की सेल्स 2.6 फीसदी घटी। इसके अलावा होंडा की भी घरेलू बिक्री 36 फीसदी लुढ़क गयी। ट्रैक्टर निर्माता एसकॉर्ट्स की दिसंबर सेल्स 10.5 फीसदी घट कर 4,114 यूनिट्स रह गयी। ऑटो कंपनियों की सेल्स घटने का असर शेयर बाजार में भी दिखा। अधिकतर वाहन कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
यह भी पढ़ें - साल 2020 : बटेंगी 7 लाख नौकरियां, जानिए किस सेक्टर में सबसे ज्यादा
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
