कोरोना महामारी के चलते भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की सैलरी में कटौती की है। लॉकडाउन का असर अब ऑटो इंडस्ट्री पर साफ तौर पर देखा जा रहा है।
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के चलते भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की सैलरी में कटौती की है। लॉकडाउन का असर अब ऑटो इंडस्ट्री पर साफ तौर पर देखा जा रहा है। कोरोना काल के दौरान कई कंपनियों की तरफ से कर्मचारियों की छंटनी और वेतन में कटौती की खबरें आ रही हैं। अब इसी बीच टू-व्हीलर निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने कर्मचारियों की सैलरी में कटौती करने का एलान किया है। कोरोना वायरस महामारी के चलते जारी लॉकडाउन में कंपनी के मैन्यूफैक्चरिंग और उत्पादन लगभग ठप हैं और इसकी रिटेल सेल्स भी घट गई है। कोरोना संकट : TATA समूह के बड़े अधिकारियों के वेतन में होगी कटौती ये भी पढ़ें

मई से अक्टूबर तक करेगा वेतन कटौती
देश की बड़ी दुपहिया कंपनी टीवीएस मोटर ने अपने कर्मचारियों की सैलरी में 20 फीसदी तक की कटौती की है। यह कटौती मई से अक्टूबर तक लागू रहेगी। दोपहिया वाहन बनाने वाली इस कंपनी ने अपने एग्जीक्यूटिव के कर्मचारियों के वेतन में कटौती का फैसला किया। हालांकि कंपनी ने कहा है कि इस कटौती से एंट्री लेवल पर कार्यरत कर्मचारियों को बाहर रखा गया है। यानी, उनकी सैलरी में कोई कटौती नहीं होगी। टीवीएस मोटर से पहले कई दूसरी कंपनियां सैलरी में कटौती का फैसला कर चुकी हैं।
कर्मचारियों के वेतन में अस्थायी कटौती
टीवीएस मोटर कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि अप्रत्याशित संकट को देखते हुए कंपनी छह महीनों (मई से अक्टूबर, 2020) के लिए विभिन्न स्तर के कर्मचारियों के वेतन में अस्थायी कटौती करने जा रही है। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि निचले दर्जे के कर्मचारियों की सैलरी में कोई कटौती नहीं की जाएगी। सैलरी में कटौती की जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने कहा कि जूनियर एग्जिक्युटिव लेवल पर वेतन में 5 फीसदी की कटौती की जाएगी। जबकि सीनियर मैनेजमेंट लेवल के कर्मचारियों की सैलरी में 15-20 फीसदी की कटौती की जाएगी।
टीवीएस बनी तीसरी सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी
टीवीएस मोटर दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी ने 6 मई से देश में अपने तमाम मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में कामकाज शुरू कर दिया था। कंपनी के पास चार मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। इनमें से तीन भारत (तमिलनाडु के होसुर, कर्नाटक के मैसूर और हिमाचल प्रदेश के नालागढ़) में हैं, जबकि एक इंडोनेशिया के कारावांग में है। घरेलू बाजार में बिक्री के अलावा टीवीएस दुनिया के 60 देशों में अपनी दोपहिया का निर्यात करती है।
कंपनी ने अप्रैल में दर्ज की शून्य बिक्री
जानकारी दें कि अप्रैल 2020 में कंपनी ने घरेलू बाजार में शून्य बिक्री दर्ज की वहीं मार्च 2020 में कंपनी की बिक्री में 55 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। अकेले घरेलू दोपहिया वाहनों के बाजार में टीवीएस ने मार्च 2020 में 62 फीसदी की बड़ी गिरावट बिक्री में देखी। तमिलनाडु में कंपनी की मैन्यूफैक्चरिंग यूनिय होसुर में है जो कि 23 मार्च 2020 से बंद पड़ी है जब से लॉकडाउन की सबसे पहले घोषणा हुई थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
