बजाज के बाद अब टीवीएस मोटर ने इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में एंट्री ली है। टीवीएस ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शनिवार को ई-स्कूटर लॉन्च किया।
नई दिल्ली: बजाज के बाद अब टीवीएस मोटर ने इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में एंट्री ली है। टीवीएस ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शनिवार को ई-स्कूटर लॉन्च किया। टीवीएस ने भारत में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर आई क्यूब (iQube) लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 1.15 लाख रुपए है। कंपनी का दावा है कि रोजाना 30 किमी आई क्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5 साल में 60 हजार रुपए का ईंधन खर्च आएगा और 75 किमी सफर तय करने में मात्र 5 रुपए का बिजली खर्च आएगा। बता दें कि 14 जनवरी को बजाज ऑटो ने अपनी लोकप्रिय ''चेतक'' स्कूटर के इलेक्ट्रिक वर्जन को लॉन्च किया था। ये स्कूटर सीधे तौर पर बाजार में बजाज चेतक इलेक्ट्रिक को टक्कर देगी। IRCTC का जबरदस्त ऑफर 50 हजार रुपए में घूम दुबई ये भी पढ़ें
5000 रुपए में स्कूटर कर पाएंगे बुक
- अच्छी बात तो यह है कि स्कूटर को 5000 रुपए में बुक किया जा सकता है। स्कूटर की खरीद पर चार्जिंग केबल और चार्जिंग एडॉप्टर दिया जाएगा। इसके अलावा स्कूटर की खरीद पर 3 साल या फिर 50 हजार किमी की वारंटी मिलती है।
- स्कूटर को 5A सॉकिट के जरिए कहीं भी चार्ज कर सकेंगे। ऐप के जरिए नजदीकी चार्जिंग स्टेशन का पता लगाया जा सकेगा।
- स्कूटर में टीवीएस स्मार्ट Xonnect की कनेक्टिविटी मिलेगी, जहां से नेविगेशन, रिमोट चार्जिंग स्टेटस, जियो फेंसिंग, इनकमिंग कॉल और टॉप स्पीड, औसत स्पीड, रेंज के बारे में जानकारी हासिल की जा सकेगी।
- स्कूटर में 3 लिथियम ऑयन पैटरी पैक दिया है, जो मोटर के जरिएर 4.4 किलोवॉट का आउटपुट देता है।
- स्कूटर को ईको मोड में सिंगल चार्ज में 75 किमी तक चलाया जा सकेगा।
- इसकी टॉप स्पीड 78 किमी प्रति घंटा होगी।
- स्कूटर 4.2 सेकेंड में जीरो से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेगा।
- स्कूटर में दो मोड इकोनॉमी और पावर मोड मिलेंगे।
जानिए बैटरी और चार्जिंग की खासियत
इस स्कूटर में कंपनी ने 4.5 kWh की क्षमता का lithium-ion बैटरी का प्रयोग किया है, जो कि अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटरों में भी देखने को मिलता है। ये बैटरी 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। फिलहाल, इस स्कूटर में फास्ट चार्जिंग सिस्टम का प्रयोग नहीं किया गया है, और इस स्कूटर का कुल वजन 118 किलोग्राम है। इसके साथ ही
री-जेनवरेटिव ब्रेकिंग, नेविगेशन असिस्ट, स्टार्ट राइड स्टैटिक्स, रेंज इंडीकेटर, बैटरी चार्ज स्टैटिक्स, ओवर स्पीड अलर्ट भी मौजूद है।
अन्य जानकारी
वजन -118 किग्रा
ग्राउंड क्लीयरेंस - 150 mm
फ्रंट ब्रेक -220 mm डिस्क
रियर ब्रेक - 130 mm
पीक टॉर्क -140 न्यूटन मीटर
फ्रंट टायर - 90/90-12 ट्यूबलेस
रियर टायर 90/90-12 ट्यूबलेस
फ्रंट सस्पेंशन - टेलीस्कोपिक
रियर सस्पेंशन - हाइड्रोलिक ट्विन ट्यूब शॉक अब्जर्बर
ग्राउंड एडं डस्ट रजिस्टेंशन - IP67
हाल ही में बजाज चेतक इलेक्ट्रिक को लांच
टीवीसी आई क्यूब घरेलु बाजार में सीधे तौर पर बजाज चेतक इलेक्ट्रिक और Ather 450 से मुकाबला करेगी। हाल ही में बजाज चेतक इलेक्ट्रिक को लांच किया गया है, जो कि दो वैरिएंट में उपलब्ध है। इसके बेस वैरिएंट की कीमत 1 लाख रुपये और प्रीमियम वैरिएंट की कीमत 1.15 लाख रुपये तय की गई है। बजाज ऑटो के चेतक स्कूटर की बात करें तो यह दो वेरिएंट -इको और स्पोर्ट मोड में मिलेगा। वहीं कंपनी इको मोड में 95 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेगी जबकि स्पोर्ट मोड में यह स्कूटर 85 किलोमीटर की रेंज देगा।
More From GoodReturns

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications