अगर आप भी दुबई और अबू धाबी घूमने की प्लानिंग कर रहे है तो आईआरसीटीसी एक शानदार पैकेज लेकर आया है। आय दिन आईआरसीटीसी आपको खूबसूरत सरप्राइज देते रहता है।
नई दिल्ली: अगर आप भी दुबई और अबू धाबी घूमने की प्लानिंग कर रहे है तो आईआरसीटीसी एक शानदार पैकेज लेकर आया है। आय दिन आईआरसीटीसी आपको खूबसूरत सरप्राइज देते रहता है। इसी तरह इस बार भी घूमने का शौख रखने वालों के लिए आईआरसीटीसी बेस्ट ऑफर लेकर आया है जो कि यह बजट में भी है। दुबई घूमने की चाह रखने वालों के लिए आईआरसीटीसी ने शानदार पैकज 'डैजलिंग दुबई' पेश किया है। इस पैकेज के तहत आप करीब 50 हजार रुपए में दुबई घूम सकते हैं। टूर की तारीख 25 जून, 2020 है। यह टूर मुंबई से दुबई रवाना होगा। टूर की कॉस्ट टूर की डेट के हिसाब से अलग-अलग है। इस टूर में दुबई के मिरकल गार्डन, दुबई म्यूजियम, बुर्ज खलीफा जैसी जगहों पर घूम सकेंगे और दुबई के मॉलों में शॉपिंग का मौका मिलेगा। BSNL ने घटाई इस प्लान की वैलिडिटी, ग्राहको को दिया झटका ये भी पढ़ें
इस तरह का होगा टूर
पहले दिन शारजाह एयरपोर्ट से आपको दुबई ले जाया जाएगा। वहां भारतीय रेस्ट्रॉन्ट में नाश्ते का प्रबंध होगा। वहां से मिरेकल गार्डन जाएंगे। शाम में शॉपिंग के लिए समय मिलेगा। शाम में होटल से ढो क्रूज घूमने के लिए ले जाया जाएगा। दूसरे दिन दुबई म्यूजियम, बुर्ज खलीफा जैसी जगहों पर जा सकेंगे। दुबई मॉल में शॉपिंग का मौका मिलेगा। तीसरे दिन आप दुबई की मार्केट में अपने खर्च पर शॉपिंग कर सकते हैं और खाली समय बिता सकते हैं। चौथे दिन शेख जायद मस्जिद समेत अबु धाबी के टूर पर जाएंगे। इसमें फेरारी वर्ल्ड का टूर ऑप्शनल होगा। पांचवें दिन दुबई के बड़े मॉलों में से एक मॉल ऑफ एमिरेट्स के अलावा सबसे बड़े थीम पार्क, स्नो पार्क ले जाया जाएगा। फिर वापसी के लिए शारजाह पहुंचेंगे और रात में वापसी की फ्लाइट होगी।
कुछ इस तरह का है टैरिफ पैकेज
आईआरसीटीसी की वेबसाइट के मुताबिक, इस पैकेज में एयर अरेबिया से वापसी, दुबई की नॉर्मल वीजा फीस, 5 ब्रेकफस्ट और 5 डिनर्स शामिल होंगे। इसके अलावा एसी डीलक्स बस की यात्रा और साइटसीइंग भी शामिल होंगे। वहीं हवाई किराए में किसी भी तरह की बढ़ोतरी होती है तो, वह उसे आपको अलग से अदा करना होगा। सफर के दौरान खाने का चार्ज अलग से देना होगा। फेरारी वर्ल्ड और स्नो पार्क में एंट्री फीस अलग से देना होगा। लॉन्ड्री, खाना और पानी (ब्रेकफास्ट और डिनर के अलावा) जैसी निजी जरुरतों के लिए आपको अपना खर्च देना होगा।
ये रहें फ्लाइट डीटेल्स
मुंबई से सुबह के 4.55 बजे फ्लाइट रवाना होगा और 6.35 बजे शारजाह पहुंचेंगे। वापसी की फ्लाइट शारजाह से 23.45 बजे आएगी और मुंबई 04.15 बजे पहुंचेगी। बता दें कि यह टूर 5 दिन का है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications