बीएसएनएल ने 1,188 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान की वैधता को घटा दिया है। ऐसे में बीएसएनएल के प्रीपेड ग्राहकों के लिए ये बुरी खबर हो सकती है।
नई दिल्ली: बीएसएनएल ने 1,188 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान की वैधता को घटा दिया है। ऐसे में बीएसएनएल के प्रीपेड ग्राहकों के लिए ये बुरी खबर हो सकती है। कंपनी ने अपने पॉपुलर प्लान में बदलाव कर दिया है, जिससे ग्राहकों को पहले से कम बेनिफिट मिलेगा। बीएसएनएल ने अपने 1188 रुपये वाले प्लान को रिवाइज़ किया है, जिसके बाद इसकी वैलिडिटी घट गई है। पहले जहां इस प्लान में ग्राहकों को 365 दिन यानी कि पूरे साल की वैलिडिटी मिलती थी, वहीं अब इसे अब सिर्फ 300 दिन की वैलिडिटी के साथ पेश किया है। BSNL ने 71 दिन बढ़ाई इस प्लान की वैधता, जानिए प्लान की कीमत ये भी पढ़ें
इतने दिन घटी वैलिडिटी
बीएसएनएल तमिलनाडु की वेबसाइट पर दिख रही लिस्टिंग में अब 1,188 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 300 दिन की दिख रही है। जबकि पहले यह प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता था। इसका मतलब यह हुआ कि अब इसमें ग्राहकों को 65 दिन कम की वैलिडिटी मिल रही है। कंपनी ने हाल ही में अपने 1188 रुपये वाले ‘Marutham Plan' को 31 मार्च 2020 तक उपलब्ध कराने का ऐलान किया था। यानी कि ग्राहक 31 मार्च 2020 से पहले कभी भी रिचार्ज कराकर 300 दिनों की वैलिडिटी पा सकते हैं। 1,188 रुपये के बीएसएनएल प्रीपेड रिचार्ज को पिछले साल एक प्रमोशनल ऑफर के तहत जुलाई में लॉन्च किया गया था।
1,188 रुपये वाले प्लान में मिलेंगे ये फायदे
बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 250 मिनट वॉइस कॉलिंग के लिए मिलते हैं। इसमें वह फ्री लोकल और नेशनल दोनों कॉल्स कर सकते हैं। कॉलिंग मिनट्स के अलावा इस प्लान में हर दिन 100 फ्री एसएमएस का भी फायदा दिया जा रहा है। इंटरनेट के तौर पर प्लान में 2 जीबी डेटा भी मिलता है। कंपनी की कोशिश है कि वह बिना प्लान्स महंगे किए यूजर्स को बेस्ट डील ऑफर करे। इसके साथ ही कंपनी इस बात को भी अच्छे से समझती है कि यूजर्स को वही प्लान ज्यादा पसंद आते हैं, जिनमें उन्हें ज्यादा डेटा मिलता है।
मिलेगा सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान
बीएसएनएल ने हाल ही में ग्रामीण इलाकों में बेहतर इंटरनेट सेवा देने के लिए भारत एयर फाइबर नाम की सेवा लॉन्च की है। बीएसएनएस अगले वित्त वर्ष में करीब एक लाख ब्रॉडबैंड कस्टमर्स को जोड़ना चाहता है। यह सर्विस 500 रुपये प्रति माह से शुरू होगी। भारत एयर फाइबर में रेडियो फ्रीक्वेंसी के जरिए वॉयस सर्विस भी दी जाएगी। वहीं दूसरी ओर बता दें कि इस सप्ताह के शुरुआत में बीएसएनएल ने रिपब्लिक डे 2020 ऑफर को पेश किया था। इस ऑफर के तहत 1,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 71 दिन बढ़ा दी गई थी।
जियो के 1,299 रु वाले प्रीपेड प्लान
रिलायंस जियो के 1,299 रु वाले प्रीपेड प्लान की बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को कुल 24जीबी डाटा ऑफर किया जा रहा है। साथ ही इस प्लान में यूजर्स को ऑफनेट कॉलिंग के लिए कुल 12,000 फ्री मिनट्स ऑफर किए जा रहे हैं। वहीं, यूजर्स को जियो नेटवर्क पर कॉलिंग करने के लिए अनलिमिटेड कॉल्स ऑफर किए जा रहे हैं। साथ ही यूजर्स को 3,600 फ्री एसएमएस भी ऑफर किया जा रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
