मुंबई। कोरोनावायरस के प्रकोप के मद्देनजर देशभर में 21 दिनों के लिए जारी लॉकडाउन के कारण कमोडिटी एक्सचेंजों ने ट्रेडिंग का समय घटा दिया है। देश के वायदा बाजारों में अब शाम पांच बजे तक ही कारोबार होगा। कमोडिटी एवं कमोडिटी डेरीवेटिव्स की ट्रेडिंग का समय घटाने का फैसला भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड यानी सेबी ने लिया है। सेबी के फैसले के बाद देश का सबसे बड़ा वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स समेत सभी एक्सचेंजों ने सभी कमोडिटी में ट्रेडिंग का समय घटाकर शाम 5 बजे तक कर दिया है। एमसीएक्स पर ट्रेडिंग के समय में किया गया बदलाव 30 मार्च से लागू होगा।

किसी चीज की होती कमोडिटी एक्सचेंज में ट्रेडिंग
देश के कमोडिटी एक्सचेंजों में मुख्यत गोल्ड और चांदी की ट्रेडिंग होती है। इसके अलावा एग्रो कमोडिटी की भी ट्रेडिंग यहां पर होती है।
सोमवार से नए समय का किया जाएगा पालन
ट्रेडिंग के समय में बदलाव के बाद अब एमसीएक्स पर कारोबार की शुरुआत सुबह नौ बजे जबकि सत्र की क्लोजिंग शाम पांच बजे होगी। इससे पहले एमसीएक्स पर कुछ कमोडिटी में रात 11.55 तक जबकि कुछ में रात नौ बजे तक ट्रेडिंग चलती थी।
शेयर बाजार में भी चल रही है भारी गिरावट
कोरोना वायरस से अर्थव्यवस्था को दिख रहे नुकसान के डर से निवेशक शेयर बाजार से भी पैसे निकाल रहे हैं। मार्च माह में विदेशी अभी तक करीब 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश निकाल चुके हैं।
यह भी पढ़ें : सुविधा : बिजली का बिल भरने से भी मिली राहत, नहीं कटेगा कनेक्शन
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
