मुम्बई। शेयर बाजार में गिरावट के लोअर सर्किट लग गया था, जो 45 मिनट खुला। इसके बाद ट्रेडिंग दोबारा शुरू हो गई है। दोबार ट्रेडिंग शुरू होने के बाद सेंसेक्स 3,173.67 अंक की गिरावट के साथ 26742.29 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी करीब 909.60 अंक की गिरावट के साथ 7835.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

आज गिरावट के साथ ही शुरू हुई थी ट्रेडिंग
इससे पहले आज सोमवार यानी 23 मार्च 2020 को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। आज सेंसेक्स करीब 2620.12 अंक की गिरावट के साथ 27295.84 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 756.30 अंक की गिरावट के साथ 7989.15 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 1027 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 85 शेयर तेजी के साथ और 896 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 46 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढे खुले। डॉलर के मुकाबले रुपया आज सोमवार यानी 23 मार्च 2020 को भारी कमजोरी के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 50 पैसे की कमजारी के साथ 75.68 रुपये के स्तर पर खुला।
यह भी पढ़ें : जानिए शेयर बाजार में कब लगता है अपर सर्किट, रुक जाता है कारोबार
निफ्टी के टॉप गेनर
डा रेड्डी लैब का शेयर करीब 106 रुपये की तेजी के साथ खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
बीपीसीएल का शेयर करीब 31 रुपये की गिरावट के साथ 286.40 रुपये के स्तर पर खुला।
ओएनजीसी का शेयर करीब 9 रुपये की गिरावट के साथ 63.70 रुपये के स्तर पर खुला।
आईओसी का शेयर करीब 9 रुपये की गिरावट के साथ 81.55 रुपये के स्तर पर खुला।
बजाज फिनसर्व का शेयर करीब 623 अंक की गिरावट के साथ 5,609.95 रुपये के स्तर पर खुला।
अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर करीब 357 रुपये की गिरावट के साथ 3,216.50 रुपये के स्तर पर खुला।
रुपया में रिकॉर्ड गिरावट, डॉलर के मुकाबले 50 पैसे और टूटकर खुला
डॉलर के मुकाबले रुपया आज सोमवार यानी 23 मार्च 2020 को भारी कमजोरी के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 50 पैसे की कमजारी के साथ 75.68 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं, शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की कमजोरी के साथ 75.18 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें : सिर्फ 15 साल में crorepati बना देता है ये प्लान, नोट करें डिटेल
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
