नई दिल्ली। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर खत्म होने के आसार बन गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप चीन के साथ सीमित ट्रेड एग्रीमेंट पर राजी हो गए हैं। इसके तहत चीन के सामान पर लगाए गए नए टैरिफ को अब खत्म कर दिया जाएगा। इसका मतलब हुआ कि अमेरिका ने चीन के जिन सामानों पर आयात पर ज्यादा शुल्क लगाया था, वह अब खत्म हो जाएगा। इस डील के तहत दोनों देश 15 दिसंबर 2019 से बढी इुई नई दरें वापस ले लेंगे।

जानें कैसे सुलझा मामला
ट्रंप ने बीते गुरुवार को अपने वरिष्ठ इकोनॉमिक और ट्रेड एडवाइजर्स के साथ एक बैठक की। राष्ट्रपति ट्रंप के एडवाइजर्स माइकल पिल्सबरी ने कहा है कि उन्होंने ट्रेड वॉर पर ट्रंप से बातचीत की। उनके अनुसार इस डील के मुताबिक, चीन 2020 में अमेरिका से 50 अरब डॉलर के कृषि, एनर्जी सहित दूसरे अन्य सामान खरीदेगा। इसके बदले में अमेरिका कई चीनी उत्पादों पर लगाए गए आयात शुल्क घटा देगा। अभी इन चीनी सामानों पर आयात शुल्क 15 फीसदी से लेकर 25 फीसदी तक लगाया गया है।
ये है डील का ब्योरा
पिल्सबरी ने इस डील के ब्योरे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि डील के तहत चीन ने जितना अमेरिकी सामान आयात करने का वादा किया है, अगर वह नहीं कर पाता है, तो बढ़ा हुआ टैरिफ फिर से लगाया जाएगा। जानकार इसे स्नैपबैक प्रोविजन बता रहे हैं। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस शब्द का इस्तेमाल अभी तक नहीं किया है। पिल्सबरी के अनुसार राष्टपति ट्रंप शुक्रवार को कुछ चीनी सामानों पर टैक्स घटाकर रसदभावना का संदेश देंगे।
यह भी पढ़ें : इन खास घरों में बेटियों के जन्म पर मिलेगा 51 हजार और शादी पर 1 लाख रुपये
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications