Trade Setup For Tuesday: विशेषज्ञ आज भारतीय शेयर बाजार के गिरावट के साथ खुलने की आशंका जाता रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि आज गिफ्ट निफ्टी में करीब 190 पॉइंट्स की गिरावट देखने को मिली है। इससे पहले सोमवार को भी गिफ्ट निफ्टी में गिरावट देखने को मिली थी। विशेषज्ञों का मानना है कि इसराइल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध का असर भारत सहित दुनिया के तमाम शेयर बाजारों पर देखने को मिल रहा है। स्टाइल और ईरान के बीच चल रहे इस युद्ध का असर इन्वेस्टर के सेंटीमेंट पर काफी प्रभाव डाल रहा है।
वहीं अगर ग्लोबल मार्केट की बात करें तो अमेरिका में रिटेल बिक्री के आंकड़े काफी ज्यादा निराशाजनक रहे हैं। इसके अलावा दुनिया भर के शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिली है।

जानें वैश्विक बाजार के संकेत
अगर बात करें अमेरिकी शेयर बाजार की तो यहां पर कल भारी गिरावट देखने को मिली है। वहीं एक्सपर्ट बता रहे हैं कि मिडिल ईस्ट में हो रहे युद्ध का असर अमेरिका जैसे देश के शेयर बाजार पर भी पढ़ रहा है।
अगर बात करें अमेरिका के बॉन्ड यील्ड की तो इसराइल और ईरान युद्ध की वजह से इसमें भी तेजी देखने को मिल रही है।
S&P 500 में कल 1.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं नैस्डेक में 1.79 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। वहीं डाओ जोन्स में भी 0.65 परसेंट की गिरावट देखने को मिली है।
अमेरिका में इस समय गोल्ड की कीमत में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक सोने की कीमत में बढ़ोतरी का कारण भी मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव है।
अगर बात करें एशियाई बाजारों की तो इनमें भी कमजोरी देखने को मिली है। हांगकांग के इंडेक्स में 1.4प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है वहीं जापान के निक्केई इंडेक्स में भी 1.85 प्रतिशत की कमजोरी देखने को मिली। वहीं दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज में भी गिरावट दर्ज की गई है।
गोल्ड प्राइस का हाल
अगर बात करें इंटरनेशनल मार्केट की तो यहां पर सोने की कीमत में जबरदस्त और तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। बात करें कॉमिक्स की तो जून वायदा का भाव 2400 डॉलर प्रति औंस के पाठ तक पहुंच गया है। वहीं गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय प्रचार में सोने की कीमत 2700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है।
वहीं अगर फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स की बात करें तो इनके द्वारा कल कल 3268 करोड रुपए के शेयर्स कैश मार्केट में बेचे गए हैं।
वहीं अगर हम बात करते हैं डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स की तो कल इनके द्वारा कल कैश मार्केट में 4762.93 करोड़ रुपए की खरीदारी भी देखने को मिली है।
मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है और ऐसे में भारत सहित अमेरिका चीन और दूसरे तमाम बड़े देशों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। आने वाले समय में कच्चे तेल की कीमतों पर भी इसका जबरदस्त असर पड़ सकता है।
इन 5 शेयरों पर बनाए रखें नजर
वेदांत, जिओ फाइनेंशियल, जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर, सिप्ला और अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस जैसे स्टॉक पर आज आप खास तौर पर नजर बनाए रख सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
