Gold Silver Rate Today: इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार आज बाजार बंद होने तक सोना 72,813 रुपए प्रति 10 ग्राम स्तर पर कारोबार कर रहा था। बता दें कि यह सोने की अब तक की सबसे ऊंची क्लोजिंग प्राइस भी नहीं है। आज सुबह मार्केट खुलने के बाद सोने की कीमत में हल्की गिरावट देखने को मिली और यह 72,732 रुपए के स्तर पर खुला था।
इसके पहले 12 अप्रैल को सोने की कीमतों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली थी। इस दिन मार्केट बंद होने तक सोना 73,174 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। यह गोल्ड का ऑल टाइम हाई लेवल था।

जानिए कितने कैरेट सोने की क्या रही कीमत
24 कैरेट सोने की कीमत
अगर हम बात करते हैं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की तो यह 72,813 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। जबकि यह 72,732 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला था।
इसके अलावा 99.5 की शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की क्लोजिंग प्राइस 72,521 रुपए रही, जबकि यह 72,441 रुपए की कीमत पर खुला था।
22 कैरेट गोल्ड की कीमत
आज 22 कैरेट सोने की कीमत 66,697 पर बंद हुई, जो 66,623 रुपए पर खुला था। यानी इसमें मार्केट खुलने से बंद होने तक 258 रुपए की तेजी देखने को मिली है।
18 कैरेट गोल्ड की कीमत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 18 कैरेट सोने की कीमत में तेजी आई है। यह 54,549 रुपए की कीमत पर खुला था और मार्केट बंद होने पर भी इसकी कीमत 54,610 रुपए थी।
14 कैरेट गोल्ड की कीमत
वहीं 14 कैरेट सोना 42,596 रुपए के स्तर पर बंद हुआ जबकि इसकी ओपनिंग प्राइस 42,548 रुपए की थी।
जानिए सिल्वर प्राइस में आया कितना बदलाव
सोना आज जहां तेज रहा, वहीं चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। मार्केट खुलने पर चांदी 83,506 रुपए प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं मार्केट बंद होने तक इसकी कीमतें 83,452 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गईं हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्या हैं सोने के दाम
अगर बात करें इंटरनेशनल मार्केट की तो इसमें सोना 5:30 बजे तक 2,356.66 अमेरिकी डॉलर प्रित औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान सोने की कीमतों में 8.08 डॉलर तक की गिरावट देखने को मिली है, जो की 0.34 प्रतिशत का डिप है।
एमसीएक्स पर किस रेट पर हो रहा है सोने का व्यापार
अगर आप बात कर रहे हैं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो इसमें सोने की व्यापार में आज 257 रुपए का पॉजिटिव चेंज देखने को मिला है। शाम के 5:33 तक एमसीएक्स गोल्ड की प्राइस 72,100 रुपए रही है, जिसमें 0.75 प्रतिशत का चेंज देखने को मिला है।
वहीं अगर एमसीएक्स सिल्वर की बात की जाए तो 5:33 तक यह 83,750 रुपए प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा है, जिसमें 22 रुपए की गिरावट देखने को मिली है और यह करीब 0.36 प्रतिशत का परिवर्तन है।
आगे आने वाले समय में सोने और चांदी की प्राइस में और तेजी देखने को मिलेगी। इसका कारण इजराइल और ईरान के बीच युद्ध को बताया जा रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
