Richest Farmers in India: अगर आपकी सोच बेहतर है और इरादे मजबूत हैं, तो आप खेती के बिजनेस से भी जबरदस्त मुनाफा कमा सकते हैं। यहां पर हम आज आपको कुछ ऐसे ही किसानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी सालाना आमदनी लाखों रुपए में है। इन्होंने अपनी टेक्नोलॉजीके साथ कुछ विदेशी तकनीक का इस्तेमाल भी किया है, जिससे इन्हें बेहतरीन पैदावार मिली है और इनका मुनाफा भी कई गुना ज्यादा बढ़ गया है। आज के आर्टिकल में हम आपको देश के लिए मिसाल बने इन किसानों की तकनीक बिजनेस और उससे मिलने वाली आमदनी के बारे में बताने जा रहे हैं। इनकी इनकम के बारे में सुनकर आपको विश्वास नहीं होगा, आइए इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि भारत के सबसे अमीर किसानों की लिस्ट में नागपुर के प्रोमद गौतम टॉप पर आते हैं। इनकी सालाना आय 2 करोड़ रुपए से भी ज्यादा बताई जाती है। इन्होंने दलहन फसल उगाने के साथ उसकी ब्रांडिंग भी शुरू कर दी। इससे इनकी सालाना आय 2 करोड़ रुपए के पास पहुंच गई। प्रमोद को सब्जियों की खेती के लिए भी जाना जाता है।

महाराष्ट्र के सचिन काले पहले इंजीनियर थे और बेहतर पैकेज पर काम कर रहे थे। हालांकि इन्होंने अपना 25 लाख रुपए साल के पैकेज के बावजूद किसानी का फैसला किया। इन्होंने फ्रांस की तकनीक का इस्तेमाल करके बेहतरीन सफलता हासिल की और अपना काम भी छोड़ दिया। फिलहाल सचिन की सालाना आय 2 करोड़ रुपए तक है।
पुणे में रहने वाले विश्वनाथ बोडके भी एक ऐसे किसान हैं, जो लोगों के लिए मिसाल बन रहे हैं। उनकी सालाना आय करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपए के आसपास है। बोडके ने सिर्फ कक्षा 5 तक की पढ़ाई की है। आपको बताते चलें कि पहले ये पर परंपरागत खेती करते थे और ज्यादा फायदा नहीं होता था। हालांकि बाद में इन्होंने काफी ज्यादा स्वादिष्ट और महंगे फल जैसे स्ट्रॉबेरी उगाने शुरू किए। इसके बाद से उनकी किस्मत बदल गई और फलों की खेती से मुनाफा भी जबरदस्त होने लगा।
राजस्थान से आने वाले हरीश धनदेव एक ऐसे किसान हैं, जिनकी सालाना आए करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपए के आसपास है। पहले ये एक जूनियर इंजीनियर भी थे। हरीश ने एलोवेरा के बारे में पढ़ा और उसकी डिमांड को समझा और फिर उन्होंने एलोवेरा की खेती शुरू कर दी। हरीश का बिजनेस इतना जबरदस्त निकला कि उनकी सालाना इनकम को कभी 1.5 करोड़ रुपए के आसपास तक ले गया। इन्हें दिल्ली में आयोजित एग्जीबिशन के दौरान पहली बार एलोवेरा की खेती के बारे में पता चला था।
बिहार के रहने वाले बिट्टू एक चार्टर्ड अकाउंटेंट की तरह काम करते थे। फिर इन्हें खेती की धुन सवार हुई और इन्होंने लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके सब्जियों की पैदावार की जिससे उन्हें पहली बार में ही जबरदस्त फायदा हुआ और फिर उन्होंने इस बिजनेस को जारी रखा। बताते चलें की फिलहाल बिट्टू की सालाना आमदनी एक करोड़ रुपए से भी ज्यादा है।
जयपुर में रहने वाले खेमराम चौधरी एक ऐसे किसान हैं, जिन्होंने 1 साल के अंदर 90 लाख रुपए की इनकम की है। गौर से लाभ है कि खेमराम चौधरी ने इजरायल की तर्ज पर खेती शुरू की और कुछ ही सालों के अंदर करोड़पति बन गए। इन्होंने इजरायल की पॉलीहाउस फार्मिंग तकनीक से प्रेरणा लेकर अपने गांव में खेती की और अब जबरदस्त मुनाफा कमा रहे हैं।
गुजरात के रहने वाले गिमा भाई पटेल 2021 में कोरोना महामारी के दौरान भी फेमस हुए थे। इन्होंने साल 2019-20 के बीच अनार की खेती शुरू की थी। कोरोना महामारी के दौरान इन्होंने फ्री में अनार भी बांटे थे। यह सालाना 70 लाख रुपए तक की कमाई कर रहे हैं और देश के किसानों के लिए एक मिसाल भी हैं।
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रहने वाले रामचरण वर्मा भी किसानों के लिए मिसाल हैं। ये फल और सब्जियों की खेती करते हैं और इनकी सालाना इनकम 30 लाख रुपए के आसपास है।
रमेश चौधरी इजरायल की पॉलीहाउस तकनीक का इस्तेमाल करके मक्का और सब्जियों की खेती करने वाले किसानों में से एक हैं। इनकी सालाना इनकम लाखों में है। इन्होंने खेती से पैसे कमा कर कई और बिजनेस भी खोल लिए हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications