शेयरों ने किया मालामाल : सिर्फ 5 दिन में दिया 91.5 फीसदी तक रिटर्न, ये हैं टॉप 5 Stocks

Best Shares of the Week : पिछले चार हफ्तों में तेजी के बाद बीते कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजार में गिरावट आई। शेयर नवंबर को समाप्त हुए अस्थिर सप्ताह में मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई 100 अंक से अधिक गिर कर 61,663 पर और निफ्टी 50 40 अंक गिरकर 18,308 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांक क्रमशः 1.5 प्रतिशत और 1 प्रतिशत गिर गए। सेक्टोरल ट्रेंड मिला-जुला रहा। इनमें बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज और टेक स्टॉक ऊपर चढ़े, जबकि ऑटो, एफएमसीजी, ऊर्जा और फार्मा 1-2 प्रतिशत के बीच गिर गए। आने वाला सप्ताह भी अस्थिर रहने की उम्मीद है क्योंकि मासिक एक्सपायरी आ रही है। बहरहाल बीते हफ्ते के 5 कारोबारी दिनों में 5 शेयरों ने निवेशकों को 91.5 फीसदी तक रिटर्न दिया।

कमाल का शेयर : 16555 रु को बनाया 1 करोड़ रु, निवेशकों पर जम कर बरसा पैसा

इवांस इलेक्ट्रिक : 91.5 फीसदी

इवांस इलेक्ट्रिक : 91.5 फीसदी

इवांस इलेक्ट्रिक एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 26.03 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 91.5 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 99.05 रु से 189.75 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी की उछाल के साथ 189.75 रु पर बंद हुआ। 91.5 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 1.91 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।

मरकरी लैब्स : 58.92 फीसदी

मरकरी लैब्स : 58.92 फीसदी

मरकरी लैब्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 582 रु से 924.90 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 58.92 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 108.46 करोड़ रु है। 5 दिन में 58.92 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 3.34 फीसदी की गिरावट के साथ 924.90 रु पर बंद हुआ।

इनोकॉर्प : 46.15 फीसदी

इनोकॉर्प : 46.15 फीसदी

इनोकॉर्प भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 46.15 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 4.81 रु से 7.03 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 46.15 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 5.58 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की मजबूती के साथ 7.03 रु पर बंद हुआ।

आर्चीज : 43.23 फीसदी

आर्चीज : 43.23 फीसदी

आर्चीज ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 19.20 रु से 27.50 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 43.23 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 93.06 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5.57 फीसदी की तेजी के साथ 43.23 रु पर बंद हुआ।

मॉडर्न डायरीज : 39.84 फीसदी

मॉडर्न डायरीज : 39.84 फीसदी

मॉडर्न डायरीज ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 12.45 रु से 17.41 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 39.84 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 39.89 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 17.41 रु पर बंद हुआ।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+