Aarti Industries : शेयरों में निवेश करना आसान है, मगर शेयरों में निवेश से पैसा बनाना आसान नहीं है। इसकी कई वजह हैं, जिनमें प्रमुख दो कारण हैं। इनमें पहला है लंबी अवधि के लिए निवेश और दूसरा है अच्छे शेयर का चुनाव। यदि आपको अच्छा शेयर मिल जाए तो लंबी अवधि में उससे पैसा बनाया जा सकता है। पर आपको लंबे समय तक निवेश बरकरार रखना होगा और वो भी धैर्य के साथ। जैसे कि एक शेयर ने निवेशकों को बहुत कम पैसों में ही करोड़पति बना दिया है। आगे जानिए इस शेयर की डिटेल।
आरती इंडस्ट्रीज
हम यहां बात करने जा रहे हैं आरती इंडस्ट्रीज के शेयर की। आरती इंडस्ट्रीज का शेयर करीब 23 सालों में जोरदार मुनाफा कराने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक एनएसई पर 01 जनवरी 1999 को 1.08 रु पर था, जबकि कल यह 654.25 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान 60,478.70 फीसदी का रिटर्न दिया। इससे निवेशकों का पैसा 605 गुना से अधिक हो गया। पैसे इतने गुना होने का मतलब है कि इसने निवेशकों के मात्र 16555 रु 1 करोड़ रु से बन गए।
5 साल का रिटर्न
24 नवंबर 2017 को यह शेयर 218.49 रु पर था, जबकि कल यह 654.25 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान सीधे-सीधे 199.44 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की। इससे निवेशकों का पैसा बीते 5 सालों में करीब 3 गुना हो गया। इसका मतलब है कि जिसने भी इसके शेयरों में 5 साल पहले 1 लाख रु लगाए होंगे, उसकी निवेश राशि आज के समय में करीब 3 लाख रु हो गयी होगी।
10 साल का रिटर्न
23 नवंबर 2012 को यह शेयर 21.71 रु पर था, जबकि कल यह 654.25 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान निवेशकों को 2913.59 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की। इससे निवेशकों का पैसा बीते 10 सालों में 30 गुना से अधिक हो गया। इसका मतलब है कि जिसने भी इसके शेयरों में 10 साल पहले 1 लाख रु का निवेश किया होगा उसकी निवेश राशि आज 30 लाख रु हो गयी होगी।
पिछला एक साल रहा बुरा
बीता एक साल आरती इंडस्ट्रीज के शेयर के लिए अच्छा नहीं रहा। इसका 1 साल का रिटर्न निगेटिव 28.30 फीसदी रहा है। इसने 6 महीने में 14.71 फीसदी का नुकसान कराया है। बीते एक महीने में यह 4.71 फीसदी गिरा है। 2022 में अब तक यह 35.69 फीसदी गिरा चुका है। इसकी मार्केट कैपिटल बीएसई पर इस समय 23,700.51 करोड़ रु है। इसका पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,031.40 रु और निचला स्तर 616.82 रु रहा है।
आरती इंडस्ट्रीज का बिजनेस
आरती इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक भारतीय बहुराष्ट्रीय केमिकल कंपनी है। कंपनी का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में है। यह वैश्विक स्तर पर काफी बिजनेस करती है। साथ ही यह विशेष रसायनों और फार्मास्यूटिकल्स की एक अग्रणी भारतीय निर्माता है। कंपनी के दो विभाग हैं, जिनमें केमिकल और फार्मास्यूटिकल्स शामिल हैं। यह फार्मास्यूटिकल्स और एग्रोकेमिकल्स के लिए बेंजीन आधारित इंटरमीडिएट्स, केमिकल्स, स्पेशलिटी केमिकल्स और इंटरमीडिएट्स को मैन्युफैक्चर करती है। कंपनी का लक्ष्य स्पेशलिटी केमिकल्स और इंटरमीडिएट्स के लीडिंग कंज्यूमर्स के लिए ग्लोबल पार्टनर बनना है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications