एक तरफ इस साल महामारी की वजह से दुनियाभर की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। वहीं दूसरी ओर भारत के अमीरो की संपत्ति दोगुनी हो रही है।
नई दिल्ली: एक तरफ इस साल महामारी की वजह से दुनियाभर की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। वहीं दूसरी ओर भारत के अमीरो की संपत्ति दोगुनी हो रही है। जी हां ये बात सच है कि साल 2020 भारतीय उद्यमियों के लिए अब तक एक चुनौतीपूर्ण रहा है। अमीरों की लिस्ट : अमेरिका में छा गए ये 7 भारतीय, जानें नाम ये भी पढ़ें

महामारी और लॉकडाउन ने कारोबारी गतिविधियों को काफी प्रभावित किया है। हालांकि, महामारी के बावजूद बीएसई में लिस्टेड सभी कंपनियों का नेट मार्केट कैप दोगुनी तेजी से बढ़ी है। बता दें कि आईआईएफएल हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 ने भारत में सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की। इसमें करीब 161 नए चेहरे हैं जो कि टेक्नोलॉजी सेक्टर में खास जगह बनाई हैं। चलिए आपको खबर के जरिए बताते है भारत के टॉप 10 टेक अरबपतियों के बारे में
शिव नाडर
एचसीएल के शिव नाडर पहले रैंक पर है। उनकी नेट वेल्थ 1,41,700 करोड़ रुपए है। एचसीएल के शेयर की कीमत में 37 प्रतिशत की वृद्धि के साथ, शिव नाडर तकनीक के क्षेत्र में सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। बता दें कि जुलाई 2020 में, शिव नाडर के अध्यक्ष के रूप में पद छोड़ने के बाद उनकी बेटी रोशनी नाडर मल्होत्रा ने कंपनी के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है।
अजीम प्रेमजी
विप्रो इंटरप्राइजेज लिमिटेड के अजीम प्रेमजी भी लिस्ट में शामिल है। उनकी नेट वेल्थ 1,14,400 करोड रुपए है। इंडियन मल्टीनेशनल कंपनी विप्रो इंटरप्राइजेज लिमिटेड के संस्थापक अजीम प्रेमजी हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 पर दूसरे सबसे अमीर टेक अरबपति हैं। परोपकारी अजीम प्रेमजी इस साल अमीर भारतीय अरबपतियों की सूची में दूसरे पायदान पर हैं।
जय चौधरी
Zscaler के जय चौधरी की नेट वेल्थ 65,800 करोड रुपए है। क्लाउड-आधारित सूचना सुरक्षा कंपनी के संस्थापक जय चौधरी तीसरे सबसे अमीर टेक अरबपति और भारत के 12 वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। भारतीय-अमेरिकी अरबपति ने कई कंपनियों की स्थापना की है, इनमें एयर डिफेंस, CipherTrust, CoreHarbor और सिक्योरिटी आईटी हैं।
विजय शेखर शर्मा
पेमेंट कंपनी पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा भारत के चौथे सबसे अमीर टेक अरबपति हैं। उनकी नेट वेल्थ 23,000 करोड़ रुपए है। 2019 की तुलना में 2020 में उनकी संपत्ति में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
बायजू रविंद्रन
इस संकट के घड़ी में अगर सबसे ज्यादा फायदा हुआ है तो वो ऑनलाइन लर्निंग स्टार्टअप बायजू को हुआ है। बायजू रविंद्रन की नेट वेल्थ 20,400 करोड़ रुपए है। 2020 में भारतीय अरबपति बायजू रविंद्रन को ऑनलाइन लर्निंग ऐप बायजू के लिए अब तक अबतक लगभग 10 हजार करोड़ रु. का निवेश मिल चुका है। इसके अलावा अन अकेडमी और अपग्रेड के भी वैल्यूएशन में इस साल नए निवेश के चलते दोगुना बढ़ोतरी देखी गई है। हाल ही में बायजू में तीन अमेरिकी कंपनियों ने नए निवेश का ऐलान किया है। अल्केन कैपिटल बायजू में 300 मिलियन डॉलर निवेश करेंगी।
एस गोपाल कृष्णन एंड फैमिली
इंफोसिस के सह-संस्थापकों में से एक एस गोपाल कृष्णन एंड फैमिली भारत के छठे सबसे अमीर टेक अरबपति हैं। उनकी नेट वेल्थ 18,100 करोड़ रुपए है। वर्ष 2020 में इनकी कुल संपत्ति में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
एनआर नारायण मूर्ति एंड फैमिली
इंफोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति एंड फैमिली ने इस साल अपनी कुल संपत्ति में केवल 1 प्रतिशत जोड़ा है। इनकी नेट वेल्थ 16,400 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही वे इस साल भारत के दस सबसे अमीर टेक अरबपतियों में से एक बन गए हैं।
अनुराग जैन एंड फैमिली
इसके साथ ही लीडिंग ऑटो कंपोनेंट निर्माता एंड्यूरेंस के अनुराग जैन एंड फैमिली की 2020 में नेटवर्थ में करीब 55 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। उनकी नेट वेल्थ 16,000 करोड़ रुपए है।
भारत देसाई और नीरजा सेठी
आईटी कंसल्टिंग और आउटसोर्सिंग फर्म सिंटेल के सह-संस्थापक भारत देसाई और नीरजा सेठी की कुल संपत्ति में 4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। उनकी नेट वेल्थ 15,700 करोड़ रुपए है।
दिव्यांग तुराखिया
प्रमुख ऑनलाइन विज्ञापन-तकनीकी कंपनी के संस्थापक, दिव्यांक भारत के शीर्ष 10 तकनीकी अरबपतियों में शामिल हैं। उनकी नेट वेल्थ 14,000 करोड़ रुपए है। कुछ साल पहले, कंपनी को चीन के कंसोर्टियम, मिटेनो कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी द्वारा $ 900 मिलियन में अधिग्रहण किया गया था।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications