नई दिल्ली। सेंसेक्स की टॉप 10 के मार्केट कैप में बीते सप्ताह 4.22 लाख करोड़ रुपये की भारी गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) रहीं। बीते सप्ताह शेयर बाजारों में कोरोना वायरस का कहर छाया रहा। दुनिया भर के शेयर बाजार इससे प्रभावित हुए। इसका असर घरेलू शेयर बाजारों पर भी पड़ा। यहां भी घबराए निवेशकों ने जमकर बिकवाली की। सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 3,473.14 अंक या 9.24 प्रतिशत नीचे आया।

कंपनियों का घटा मार्केट कैप
सप्ताह के दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 1,16,549.07 करोड़ रुपये घटकर 6,78,168.49 करोड़ रुपये पर आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 1,03,425.15 करोड़ रुपये घटकर 7,01,693.52 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह इन्फोसिस की बाजार हैसियत में भी बड़ी गिरावट आई। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 41,315.98 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 2,73,505.62 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 34,919.51 करोड़ रुपये घटकर 5,87,190.43 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 33,208.35 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,40,151.42 करोड़ रुपये पर आ गया। कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन 30,931.1 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 2,81,237.76 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 25,098.54 करोड़ रुपये के नुकसान से 2,89,606.69 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 16,320.81 करोड़ रुपये घटकर 2,37,989.09 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 13,611.62 करोड़ रुपये घटकर 2,69,613.64 करोड़ रुपये रह गई। एचडीएफसी के बाजार मूल्यांकन में 7,013.31 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 3,58,201.28 करोड़ रुपये पर आ गया।
अब ये हैं देश टॉप 10 कंपनियां
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इनफोसिस, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।
विदेशी निवेश लगातार कर रहे बिकवाली
कोरोनावायरस का संक्रमण बढ़ने से घबराए विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआईआई) ने मार्च में अब तक भारतीय बाजार से 37,976 करोड़ रुपए निकाल लिए हैं। दुनिया भर में कोरोना का संक्रमण बढ़ने से वैश्विक मंदी की आशंका से निवेशक घबराए हुए हैं। सरकार के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी निवेशकों ने अब तक इक्विटी से 24,776.36 करोड़ रुपए और डेट मार्केट से 13,199.54 करोड़ रुपए निकाले हैं।
यह भी पढ़ें : ATM करते हैं इस्तेमाल तो जानें CVV नंबर, बच जाएगा नुकसान
More From GoodReturns

Share Market का नया नियम: 3:15 बजे के बाद बदल गई ट्रेडिंग, नए क्लोजिंग ऑक्शन में कैसे बनाएं कमाई की रणनीति?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

Urban Company के शेयरों में 18% की तूफानी तेजी! Morgan Stanley ने दी खरीदारी की सलाह!

Jefferies की बड़ी भविष्यवाणी! Gold या Stocks? Chris Wood ने बताया कहां बनेगा ज्यादा पैसा!

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!



Click it and Unblock the Notifications