नई दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष दस में से चार कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह 55,681.8 करोड़ रुपये घट गया। इसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) को सबसे अधिक नुकसान हुआ। इनके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और आईटीसी का बाजार पूंजीकरण भी इस दौरान घटा है।
इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। हालांकि, इन सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण कुल 54,875.04 करोड़ रुपये बढ़ा है जो बाकी चार को हुए नुकसान से कम है।

टीसीएस ने कराया सबसे ज्यादा नुकसान
टीसीएस के बाजार मूल्यांकन में सबसे अधिक गिरावट आई। उसका बाजार पूंजीकरण 26,900.6 करोड़ रुपये घटकर 6,22,401.90 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 20,230.2 करोड़ रुपये घटकर 4,51,633.92 करोड़ रुपये रह गया।रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 7,383.37 करोड़ रुपये घटकर 9,16,230.34 करोड़ रुपये और आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 1,013.61 करोड़ रुपये घटकर 3,20,032.38 करोड़ रुपये रहा। वहीं लाभ में रहने वाली कंपनियों में
फायदा कराने में आईसीआईसीआई बैंक आगे
आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन सबसे अधिक बढ़ा। बैंक की बाजार हैसियत 17,760.52 करोड़ रुपये बढ़कर 3,16,295.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।इसके बाद एचडीएफसी लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण 17,594.97 करोड़ रुपये बढ़कर 3,85,129.55 करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक का 7,854.78 करोड़ रुपये बढ़कर 6,86,786.97 करोड़ रुपये, इन्फोसिस का 5,747.24 करोड़ रुपये बढ़कर 3,04,282,28 करोड़ रुपये, कोटक महिंद्रा बैंक का 3,820.24 करोड़ रुपये बढ़कर 3,05,657.59 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का 2,097.29 करोड़ रुपये बढ़कर 2,81,883.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
ये हैं टॉप 10 कंपनियां
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस और एसबीआई का स्थान रहा। बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 158.58 अंक या 0.39 प्रतिशत लाभ में रहा।
यह भी पढ़ें : पासपोर्ट : जानें मोबाइल से आवेदन का तरीका
More From GoodReturns

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

Jefferies की बड़ी भविष्यवाणी! Gold या Stocks? Chris Wood ने बताया कहां बनेगा ज्यादा पैसा!

Urban Company के शेयरों में 18% की तूफानी तेजी! Morgan Stanley ने दी खरीदारी की सलाह!

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications