नई दिल्ली। पासपोर्ट एक जरूरी दस्तावेज होता है। अगर किसी को विदेश जाना हो तो यह एक अनिवार्य दस्तावेज है। आमतौर पर लोगों के मन में यह विचार होता है, कि इसे बनवाना काफी कठिन काम है। लेकिन सरकार ने अब कई रास्ते खोल दिए हैं। ऐसे में अब पासपोर्ट बनवाना काफी आसान हो गया है। इसे आमतौर पर सीधे आवेदन देकर, ऑनलाइन आवेदन करके बनवाया जा सकता है। लेकिन इसमें मोबाइल फोन को भी जोड़ दिया गया है। अगर आप चाहें तो इसके लिए अपने मोबाइल फोन से भी आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें मोबाइल फोन से पासपोर्ट के लिए आवेदन
अब आप अपने मोबाइल फोन से पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह सुविधा सरकार ने एम-पासपोर्ट सेवा ऐप के माध्यम से मिलती है। अगर आप चाहें तो इस ऐप की मदद से पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन अपने मोबाइल फोन से ही कर सकते हैं। यहां पर ऑनलाइन आवेदेन करने के बाद आप अपनी सुविधा के अनुसार रीजनल पासपोर्ट ऑफिस और पासपोर्ट सेवा केन्द्र या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र का विकल्प चुन सकते हैं। इसका फायदा यह है कि अगर आप अपने परमानेंट पतो वाले शहर से बाहर हैं, तो भी किसी तरह की परेशानी न हो। लेकिन इसके लिए आपके परमानेंट पते की पुलिस वेरिफिकेशन अलग से कराई जाएगी। इसके अलावा आप जहां इस वक्त रह रहे हैं, वहां भी पुलिस वेरिफिकेशन कराई जाएगी।
पासपोर्ट आवेदन के बाद स्टेटस भी चेक करें
एम-पासपोर्ट सेवा ऐप के माध्यम से आप पासपोर्ट आवेदन के बाद उसका स्टेट्स भी चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदन के दौरान इसकी फीस भी कैलकुलेट की जा सकती है। यहीं नहीं अगर पासपोर्ट बनने के बाद अगर भेज दिया गया है तो उसका डिलीवरी स्टेटस भी चेक किया जा सकता है। इस ऐप में फीस पेमेंट और अपॉइंटमेंट की शिड्यूलिंग का फीचर भी दिया हुआ है।
जानिए ऐप के माध्यम से आवेदन का तरीका
एम-पासपोर्ट सेवा ऐप एंड्रॉयड के अलावा आईओएस दोनों तरह के इस्तेमाल करने वालों के लिए उपलब्ध है। एम-पासपोर्ट सेवा ऐप को डाउनलोड करने के बाद पहली बार इस्तेमाल से पहले रजिस्ट्रेशन कराना होता है। एक बार रजिस्ट्रेशन के बाद आपको जो भी करना है उसके लिए हर बार लॉग इन करना होता है।
रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कुछ जरूरी जानकारी यहां पर देनी होती हैं। इसमें मौजूदा पता, पासपोर्ट ऑफिस सिलेक्शन, नाम, जन्म तिथि, ई-मेल जैसी जानकारी शामिल हैं।
ऐसा करते ही आपकी लॉग इन आईडी तैयार हो जाएगी।
एक बार अकाउंट तैयार हो जाने के बाद आप लॉगइन करके पोसपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एम-पासपोर्ट सेवा ऐप में लॉगइन करने के बाद आपको 3 विकल्प दिखेंगे। पहला अप्लाई फॉर फ्रेश पासपोर्ट या रीइश्यू ऑफ पासपोर्ट। दूसरा अप्लाई फॉर पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट। इसके अलावा व्यू सेव्ड या सबमिटेड एप्लीकेशन का विकल्प मिलेगा।
अपनी जरूरत के हिसाब से विकल्प का चुनाव किया जा सकता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
