बैंक ग्राहकों के लिए बहुत ही जरूरी खबर है। बता दें कि ट्रेड यूनियनों द्वारा पहले 23-24 फरवरी को बुलाई गई प्रस्तावित बैंक हड़ताल को 28-29 मार्च 2022 तक के लिए टाल दिया गया है।
नई दिल्ली, फरवरी 22। बैंक ग्राहकों के लिए बहुत ही जरूरी खबर है। बता दें कि ट्रेड यूनियनों द्वारा पहले 23-24 फरवरी को बुलाई गई प्रस्तावित बैंक हड़ताल को 28-29 मार्च 2022 तक के लिए टाल दिया गया है। जी हां जैसा कि हमने बताया था कि 23 और 24 फरवरी को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो उसे जल्द ही खत्म कर लें क्योंकि बैंक के कर्मचारी दो दिनों के लिए हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन संयुक्त बयान में, ट्रेड यूनियनों ने कहा था कि सरकार की नीतियों के खिलाफ 23-24 फरवरी की अपनी निर्धारित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को स्थगित कर दिया है। Senior Citizen : जानिए कौन सा बैंक दे रहा है ज्यादा ब्याज, उठाएं फायदा

टल गई देशव्यापी बैंक हड़ताल
इसे कोविड की तीसरी लहर और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर एक माह के लिए स्थगित किया गया है। तो अब आप पहले की तरह ही कल से बैंक से जुड़ें काम कर सकते है। द नेशनल कन्वेंशन ऑफ वर्कर्स ने 11 नवंबर 2021 को संसद के बजट सत्र के दौरान 23-24 फरवरी को देशव्यापी बैंक हड़ताल आयोजित करने का फैसला किया था। संयुक्त बयान के अनुसार, कई राज्यों और सेक्टरों में हड़ताल की तैयारी शुरू हो गई थी, कुछ राज्यों में संयुक्त राज्यस्तरीय सम्मेलन और यहां तक कि जिलास्तरीय सम्मेलन भी हो चुके थे।
पहले भी 2 दिनों का हुआ था बैंक हड़ताल
गौरतलब है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण को लेकर केंद्र सरकार की योजना के विरोध में कई बैंक यूनियनों ने 16 और 17 दिसंबर को भी बैंकों में पूर्ण हड़ताल की थी। दो दिन के दौरान चली बैंक हड़ताल का प्रभाव स्टेट बैंक आफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया और बैंक आफ बड़ौदा समेत तकरीबन सभी सरकारों बैंकों के कामकाज पर पड़ा था। दो दिन बैंक बंद होने से चेक क्लीयरेंस, फंड ट्रांसफर, डेबिट कार्ड से जुड़े काम भी अटक गए थे।
सभी सरकारी बैंक कर्मी शामिल हो रहे थे हड़ताल में
23-24 फरवरी को देशव्यापी बैंक हड़ताल होने से दिल्ली-एनसीआर समेत देश भर के सभी सरकारी बैंकों के कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल होने का प्लान था। इस हड़ताल में अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ की केंद्रीय कमेटी ने भी शामिल होने का निर्णय लिया था। हड़ताल बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक 2021 के विरोध में की जा रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में चौथे चरण का मतदान होना है, ऐसे में यहां पर बैंक समेत तमाम सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।
पूरे 13 दिन बंद रहेंगे बैंक
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने फरवरी 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। बेहतर होगा कि मार्च की छुट्टियों को देखते हुए अपने कामों कि लिस्ट बनाएं। मार्च में बैंकों की कुल 13 दिन की छुट्टियों में 4 छुट्टी रविवार के हैं। इनमें कई छुट्टियां लगातार भी पड़ने वाली है। मालूम होगा कि पूरे देश में 13 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे। आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई अवकाश की सूची के मुताबिक, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी। वहीं, आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
