बस कुछ ही दिनों बाद फरवरी का महीना खत्म हो जाएगा और मार्च का महीना शुरू होगा। हर महीने की तरह मार्च में भी बैंक कुछ दिनों के लिए बंद रहेंगे।
नई दिल्ली, फरवरी 21। बस कुछ ही दिनों बाद फरवरी का महीना खत्म हो जाएगा और मार्च का महीना शुरू होगा। हर महीने की तरह मार्च में भी बैंक कुछ दिनों के लिए बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको मार्च महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो उससे पहले आप छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। बता दें मार्च महीने में बैंक पूरे 13 दिन बंद रहेंगे तो आप बैंकिंग कामकाज निपटाने से पहले ये लिस्ट देख लें। बताते चलें कि बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में उनके त्योहार के आधार पर होती हैं। SBI और HDFC Bank की FD पर अब ज्यादा मिलेगा ब्याज, जानिए कितना

छुट्टियों का ध्यान रखकर निपटा लें जरूरी काम
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने फरवरी 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। बेहतर होगा कि मार्च की छुट्टियों को देखते हुए अपने कामों कि लिस्ट बनाएं। मार्च में बैंकों की कुल 13 दिन की छुट्टियों में 4 छुट्टी रविवार के हैं। इनमें कई छुट्टियां लगातार भी पड़ने वाली है। मालूम होगा कि पूरे देश में 13 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे। आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई अवकाश की सूची के मुताबिक, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी। वहीं, आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। चलिए जानते हैं कि फरवरी 2022 में किन राज्यों में कब-कब बैंक बंद रहेंगे।
मार्च में पूरे 13 दिन बंद रहेंगे बैंक
1 मार्च (महाशिवरात्रि)- अगरतला, आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, नई दिल्ली, पणजी, पटना और शिलांग को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद
3 मार्च (लोसार)- गंगटोक में बैंक बंद
4 मार्च (चपचार कुट)- आइजोल में बैंक बंद
6 मार्च (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश
12 मार्च (शनिवार)- महीने का दूसरा शनिवार
13 मार्च (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश
17 मार्च (होलिका दहन)- देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची में बैंक बंद
18 मार्च (होली/धुलेटी/डोल जात्रा)- बेंगलुरु, भुबनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद
19 मार्च (होली/याओसांग का दूसरा दिन)- भुबनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंक बंद
20 मार्च (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश
22 मार्च (बिहार दिवस)- पटना में बैंक बंद
26 मार्च (शनिवार)- महीने का चौथा शनिवार
27 मार्च (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश
ऑनलाइन बैंकिंग का करें इस्तेमाल
बैंकों के अवकाश के बावजूद इन दिनों में मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग जारी रहेगी ऐसे में बैंकिंग से जुड़े अपने काम इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर प्लान कर लें। इसके अलावा छोटे-मोटे कामकाज के लिए आप ऑनलाइन बैंकिंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक की शाखाएं भले ही बंद रहें लेकिन आप इंटरनेट बैंकिंग के जरिए अपने कई काम निपटा सकते हैं। राज्यों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए सभी ग्राहक बैंकिंग से जुड़े अपने काम इसी को ध्यान में रखकर प्लान करें।
वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं। आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, आपको बता दें कि हर राज्य के हिसाब से बैंक में छुट्टियां अलग-अलग होती है। जिन राज्यों में स्थानीय छुट्टियां हैं, उनको छोड़कर अन्य राज्यों में बैंकिंग कामकाज सामान्य तरीके से होगा। आप चाहें तो नीचे दिए गये
लिंक पर क्लिक कर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते है। https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
