हर रोज सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बीते कल करवा चौथ के दिन हाजिर भाव में सोने की कीमत में मामूली तेजी आई है।
नई दिल्ली: हर रोज सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बीते कल करवा चौथ के दिन हाजिर भाव में सोने की कीमत में मामूली तेजी आई है। धनतेरस और दिवाली से पहले ही सोना-चांदी की चमक बढ़ने लगी है। Free मिल रहा दुल्हनों को 10 ग्राम Gold, जानिए आवेदन करने का तरीका ये भी पढ़ें

सर्राफा बाजारों में आज सोना-चांदी दोनों में मामूली तेजी देखने को मिली। आज यानी 5 नवंबर को 24 कैरेट गोल्ड 75 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 51381 के स्तर पर खुला। वहीं चांदी के हाजिर भाव में 1137 रुपये की तेजी आई और रेट 62380 रुपये रहा।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51381 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51175 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47065 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38536 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 62380 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोने की वायदा कीमतों में उछाल, चांदी में भी तेजी
सोने-चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में गुरुवार सुबह बढ़त देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा के सोने की कीमत गुरुवार सुबह 0.84 फीसद या 425 रुपये की बढ़त के साथ 51,245 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। वहीं, 5 फरवरी, 2021 के सोने की वायदा कीमत इस समय 0.84 फीसद या 428 रुपये की बढ़त के साथ 51,405 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखी। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गुरुवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में बढ़त देखने को मिली। चांदी की घरेलू वायदा कीमतों की बात करें, तो गुरुवार सुबह दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत एमसीएक्स पर 1.03 फीसद या 631 रुपये की बढ़त के साथ 62,020 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। वहीं, वैश्विक बाजार में भी गुरुवार सुबह चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली।
वैश्विक स्तर पर सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में बढ़ोत्तरी देखी गई। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, गुरुवार सुबह सोने की वैश्विक वायदा कीमत कॉमेक्स पर 0.62 फीसद या 11.80 डॉलर की बढ़त के साथ 1,908 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा सोने की वैश्विक हाजिर कीमत इस समय 0.24 फीसद या 4.65 डॉलर की बढ़त के साथ 1,907.57 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार सुबह चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, गुरुवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी की दिसंबर वायदा कीमत 0.99 फीसद या 0.24 डॉलर की बढ़त के साथ 24.13 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। वहीं, इस समय चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 1 फीसद या 0.24 डॉलर की बढ़त के साथ 24.14 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications