सरकार बेटी को शादी के तोहफे में सोना देगी। जी हां अगर आपकी दो बेटियां हैं और आपकी सालाना आय 5 लाख रूपये से कम है तो आपको बेटियों की शादी में सरकार की तरफ से 10 ग्राम सोना मुफ्त में दिया जाएगा।
नई दिल्ली: सरकार बेटी को शादी के तोहफे में सोना देगी। जी हां अगर आपकी दो बेटियां हैं और आपकी सालाना आय 5 लाख रूपये से कम है तो आपको बेटियों की शादी में सरकार की तरफ से 10 ग्राम सोना मुफ्त में दिया जाएगा। Gold : इस धनतेरस ज्वेलरी खरीदते समय करें केवल 3 चीजों का करें पेमेंट ये भी पढ़ें

10 ग्राम सोना शादी में मिलेगा तोहफा
बेटियों के विकास एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों की ओर से कई अलग-अलग योजनाएं चलाई जाती हैं। इसी कड़ी में असम सरकार की ओर से संचालित अरुंधति स्वर्ण योजना भी शामिल है। इसमें बेटी की शादी पर राज्य सरकार की ओर से तोहफे के तौर पर उन्हें 10 ग्राम सोना दिया जाता है। इससे लड़की को आर्थिक मदद मिलती है। बता दें कि सरकार ने अरुंधति स्कीम को पिछले साल लॉन्च किया था। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो इसके लिए आवेदन करना होगा। चलिए हम अपने खबर के जरिए बताएंगे कि इसके लिए क्या प्रक्रिया और जरूरी शर्तें हैं।
केवल इन्हें मिलेगा 10 ग्राम सोना
असम सरकार की तरफ से इस स्कीम के लिए सालाना 300 करोड़ रूपये का बजट रखा गया है। इस स्कीम के लिए राज्य सरकार ने अपने बजट में अलग से 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। हालांकि अरुंधति गोल्ड स्कीम एक परिवार की पहली दो संतानों पर ही लागू होगी। यानी अगर आपकी तीन या उससे अधिक बेटियां हैं तो उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा। ये गोल्ड स्कीम केवल उन मामलों में लागू होती है जहां वर और वधू दोनों को क्रमशः 18 वर्ष और 21 वर्ष की आयु प्राप्त हो गई हो।
दुल्हनों को सरकार की ओर से मिलेगा 10 ग्राम सोना
एक तोला सोना केवल उन्हीं समुदायों में दुल्हनों को मिलेगा, जहां इस तरह की प्रथा है। इसके साथ ही आवेदक का विवाह विशेष विवाह अधिनियम, 1954 के तहत पंजीकृत होना चाहिए। जन्म प्रमाण पत्र के सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के माध्यम से आयु मानदंड सख्ती से लागू किया जाएगा। अरुंधति गोल्ड स्कीम में विवाह पंजीकरण करने वाली महिलाओं के अधिकारों की रक्षा होती है। योजना का उद्देश्य उस बालिका के माता-पिता को सुविधा प्रदान करना है, जो आर्थिक रूप से मजबूत नहीं है। चूंकि हर माता-पिता का सपना होता है कि वह अपनी बेटी को शादी में कुछ सोना उपहार दें। ऐसे में राज्य सरकार अरुंधती योजना के जरिए समाज के हर वर्ग को मजबूत बनाने की कोशिश कर रही है। इसी के चलते हर बेटी को उसके विवाह पर सरकार की ओर से 10 ग्राम सोना दिया जाता है।
योजना का लाभ लेने के लिए ऐसे करें आवेदन
आवेदन के लिए मैरिज ऑफिसर के समक्ष प्रपत्र भरकर देना होगा। revenueassam.nic.in पर आवेदन फॉर्म मिल जाएगा। इस फॉर्म को ऑनलाइन भरकर उसका प्रिंटआउट निकालना होगा। सभी दस्तावेजों के साथ इस फॉर्म को विवाह पंजीकरण अधिकारी के ऑफिस में जमा करना होगा। इसके बाद दस्तावेजों की जांच करने के बाद एसएमएस या फिर ई-मेल के माध्यम से आवेदक रिजेक्ट या एक्सेप्ट होने की सूचना दे दी जाएगी और पैसा बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
योजना के लिए कौन कर सकता है आवेदन
- अरुंधति स्वर्ण योजना का लाभ लेने के लिए लड़की की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। इसके साथ ही उसकी शादी का रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए दुल्हन के परिवार की सालाना आमदनी 5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
- योजना का लाभ पहली बार शादी करने पर ही मिलेगा। इसलिए लड़की की उम्र कम से कम 18 और लड़के की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए।
ये है मुख्य वजह
मालूम होगा कि बहुत से पिछड़े इलाकों या गांव में लड़कियों की शादी कम उम्र में कर दी जाती है। इससे उनकी पढ़ाई पूरी नहीं हो पाती है। साथ ही उनके स्वास्थ पर भी बुरा असर पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के मकसद से असम सरकार की ओर से अरुंधति स्कीम चलाई जा रही है। योजना का मकसद लड़कियों को शिक्षा के प्रति जागरुक करना है। इसके साथ ही उन्हें जिंदगी के नए सफर में आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications