मुम्बई। आज शुक्रवार यानी 25 सितंबर 2020 को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। आज सेंसेक्स करीब 390.83 अंक की तेजी के साथ 36944.43 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 112.00 अंक की तेजी के साथ 10917.50 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 1286 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 1030 शेयर तेजी के साथ और 209 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 47 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले।

कल आई थी सेंसेक्स में भारी गिरावट
कल यानी 25 सितंबर को सेंसेक्स करीब 1114.82 अंक की गिरावट के साथ 36553.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 326.40 अंक की गिरावट के साथ 10805.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। इस गिरावट के चलते निवेशकों का करीब पौने चार लाख करोड़ रुपये डूब गया था।
निफ्टी के टॉप गेनर
हीरो मोटोकार्प का शेयर करीब 84 रुपये की तेजी के साथ 3,002.40 रुपये के स्तर पर खुला।
सिपला का शेयर करीब 20 रुपये की तेजी के साथ 753.55 रुपये के स्तर पर खुला।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 163.35 रुपये के स्तर पर खुला।
अदाणी पोर्ट्स का शेयर करीब 8 रुपये की तेजी के साथ 321.75 रुपये के स्तर पर खुला।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 13 रुपये की तेजी के साथ 502.80 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
एसबीआई लाइफ का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 801.00 रुपये के स्तर पर खुला।
एचडीएफसी लाइफ का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 575.00 रुपये के स्तर पर खुला।
कोटक महिन्द्रा का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 1,245.05 रुपये के स्तर पर खुला।
यह भी पढ़ें : PPF : जानिए 1000 रु महीने का निवेश कितने लाख बन जाएगा


Click it and Unblock the Notifications