मुम्बई। आज बुधवार यानी 22 अप्रैल 2020 को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। आज सेंसेक्स करीब 3.05 अंक की गिरावट के साथ 30633.66 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 11.15 अंक की गिरावट के साथ 8970.30 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 686 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 349 शेयर तेजी के साथ और 304 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 33 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। वहीं 30 अप्रैल 2020 तक के लिए रिजर्व बैंक ने करेंसी मार्केट की टाइमिंग को बदल कर 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक का कर दिया है।

रिलायंस जियो और फेसबुक डील के चलते चढ़ने लगा शेयर बाजार
शेयर बाजार आज गिरावट के साथ खुला था, लेकिन थोड़ी ही देर में सेंसेक्स करीब 100 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार करने लगा। आज सुबह फेसबुक की वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने रिलायंस जियो की 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए लिए समझौता किया है। इस समझौते की कुल वैल्यु करीब 43 574 करोड़ रुपये है। इसके बाद रिलायंस जियो ने एक बयान जारी कर कहा है कि आज हम रिलायंस इंडस्ट्रीज के जियो प्लेटफॉर्म लिमिटेड में फेसबुक के 5.7 बिलियन डॉलर (43,574 करोड़ रुपये) के निवेश की घोषणा करते हैं। इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने बुधवार सुबह रिलायंस जियो में बड़ा निवेश करने का ऐलान किया था।
निफ्टी के टॉप गेनर
रिलायंस का शेयर करीब 75 रुपये की तेजी के साथ 1,311.95 रुपये के स्तर पर खुला।
भारती एयरटेल का शेयर करीब 9 रुपये की तेजी के साथ 509.15 रुपये के स्तर पर खुला।
भारत इंफ्राटेल का शेयर करीब 3 रुपये की तेजी के साथ 166.45 रुपये के स्तर पर खुला।
जी इंटरटेन का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 131.40 रुपये के स्तर पर खुला।
अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर करीब 29 रुपये की तेजी के साथ 3,431.95 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
ओएनजीसी का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 65.20 रुपये के स्तर पर खुला।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 12 रुपये की गिरावट के साथ 388.75 रुपये के स्तर पर खुला।
वेदांता का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 76.75 रुपये के स्तर पर खुला।
एचडीएफसी का शेयर करीब 37 रुपये की गिरावट के साथ 1,632.45 रुपये के स्तर पर खुला।
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 323.85 रुपये के स्तर पर खुला।
यह भी पढ़ें : म्यूचुअल फंड : जानिए 1 साल में 1 लाख रु कितना हो गया
More From GoodReturns

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

Jefferies की बड़ी भविष्यवाणी! Gold या Stocks? Chris Wood ने बताया कहां बनेगा ज्यादा पैसा!

Urban Company के शेयरों में 18% की तूफानी तेजी! Morgan Stanley ने दी खरीदारी की सलाह!

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!



Click it and Unblock the Notifications