Share Bazar News: आज उतार-चढ़ाव भरे सत्र में निफ्टी 20,900 के आसपास निचले स्तर पर बंद हुआ। सबसे अधिक नुकसान में बीपीसीएल, अपोलो हॉस्पिटल्स, मारुति सुजुकी, सन फार्मा और आयशर मोटर्स रहे, जबकि लाभ में रहने वाले शेयरों में एचडीएफसी लाइफ, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज ऑटो, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और एक्सिस बैंक शामिल रहे। मैटल को छोड़कर, अन्य सभी क्षेत्रीय सूचकांक पूंजीगत वस्तुओं, तेल एवं गैस, बिजली और रियल्टी में 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसके अलावा बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी गिरे।
आज जहां सेंसेक्स करीब 377.50 अंक की गिरावट के साथ 69551.03 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 90.70 अंक की गिरावट के साथ 20906.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,905 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,753 शेयर तेजी के साथ और 2,034 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 118 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 390 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।
इसके अलावा 21 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 420 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 166 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 1 पैसे की कमजोरी के साथ 83.39 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज के टॉप गेनर
- एचडीएफसी लाइफ का शेयर करीब 35 रुपये की तेजी के साथ 707.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर करीब 193 रुपये की तेजी के साथ 9,863.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- बजाज ऑटो का शेयर करीब 116 रुपये की तेजी के साथ 6,254.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- एसबीआई लाइफ का शेयर करीब 21 रुपये की तेजी के साथ 1,481.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- एक्सिस बैंक का शेयर करीब 15 रुपये की तेजी के साथ 1,131.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज के टॉप लूजर
- बीपीसीएल का शेयर करीब 18 रुपये की गिरावट के साथ 447.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- अपोलो हास्पिटल का शेयर करीब 118 रुपये की गिरावट के साथ 5,428.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- आयशर मोटर्स का शेयर करीब 74 रुपये की गिरावट के साथ 3,951.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- मारुति सुजुकी का शेयर करीब 203 रुपये की गिरावट के साथ 10,338.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 25 रुपये की गिरावट के साथ 1,497.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें: Multibagger Stocks 2023: इसी साल पैसा किया डबल, जानिए Share
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications