आज सोना में हल्की तेजी देखी गई, वहीं चांदी में सुस्ती देखने को मिली।
नई दिल्ली: आज सोना में हल्की तेजी देखी गई, वहीं चांदी में सुस्ती देखने को मिली। विदेशों में सोने-चांदी में रही गिरावट के बीच स्थानीय जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए चमककर आठ सप्ताह के उच्चतम स्तर 40,120 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जबकि चांदी में सात दिन की तेजी के बाद 380 रुपए टूटकर 47,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। 1 जनवरी 2020 से ये 10 चीजें बदल रही हैं, जान लें आप भी फायदे में रहेंगे ये भी पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी आज
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, नव वर्ष से पहले सुस्त कारोबार के बीच सोना हाजिर 1.60 डॉलर टूटकर 1,508.90 डॉलर प्रति औंस रह गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1,513.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि नए साल से पहले कारोबार सुस्त रहने से सोने में मामूली गिरावट देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.06 डॉलर चमककर 17.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आठ ग्राम गिन्नी की कीमत रही स्थिर
स्थानीय बाजार में सोने में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए चमककर 01 नवंबर के बाद के उच्चतम स्तर 40,120 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 39,950 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,400 रुपए पर स्थिर रही। सोने के विपरीत चांदी में गिरावट रही। लगातार सात दिन चढ़ने के बाद इसके दाम घटे हैं। चांदी हाजिर 380 रुपए लुढ़ककर 47,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा 349 रुपए की गिरावट में 46,640 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपए और 930 रुपए प्रति इकाई पर टिके रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 40,120 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 39,950 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 47,550 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 46,640 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 920 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 930 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 30,400 रुपए


Click it and Unblock the Notifications