आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। आज इस अवसर पर अगर आप सोने-चांदी खरीदते है तो आपके लिए शानदार मौका है। सोने-चांदी के रेट में पिछले कई दिनों से आ रही गिरावट पर आज ब्रेक लग गया है।
नई दिल्ली: आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। आज इस अवसर पर अगर आप सोने-चांदी खरीदते है तो आपके लिए शानदार मौका है। सोने-चांदी के रेट में पिछले कई दिनों से आ रही गिरावट पर आज ब्रेक लग गया है। सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के भाव में शुक्रवार के मुकाबले हल्की तेजी देखने को मिली हैं। हांलाकि सोना-चांदी कीमतों में तेजी बाद भी सस्ते में सोना खरीदने का बेहतरीन मौका है। जल्द शादियों का सीजन शुरू होने वाला है तो अगर आप भी वेडिंग सीजन में सोना-चांदी खरीदना चाहते है तो आपके लिए राहत भरी खबर है। 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। 24 कैरेट गोल्ड का दाम 45000 रुपए के आंकड़े के करीब है, वहीं चांदी की कीमत 66000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। Gold : महिलाएं ज्वेलरी खरीदने से पहले जान लें 24K गोल्ड और 22K गोल्ड के बीच अंतर, नहीं होगा कभी नुकसान

206 रु की गिरावट के साथ 44519 रुपये पर बंद हुआ सोना
कल शुक्रवार को 5 मार्च को सोना 44516 पर बंद हुआ था। आज 8 सोमवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव शुक्रवार के मुकाबले 209 रुपये महंगा 44725 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 206 रु की गिरावट के साथ 44519 रुपये पर बंद हुआ।
369 रु की तेजी के साथ 65473 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 5 मार्च को चांदी 65128 पर बंद हुई थी। वहीं आज 8 मार्च को जबकि चांदी 714 रुपये तेजी होकर 65842 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 369 रु की तेजी के साथ 65473 रु पर बंद हुई।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कितना सस्ता हुआ सोने-चांदी आज
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 44725 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 44546 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 40968 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 33544 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 65842 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
चेक करें ज्वैलरी के लेटेस्ट दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
वायदा कारोबार में सस्ता हुआ सोना
सोने के वायदा भाव में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 56 रुपये यानी 0.13 फीसद की गिरावट के साथ 44,627 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में अप्रैल अनुबंध वाले सोने का मूल्य 44,683 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 32 रुपये यानी 0.07 फीसद की गिरावट के साथ 44,834 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में जून, 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 44,866 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications