आज महिलाओं का दिन है क्योंकि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। तो जाहिर सी बात है कि आज के दिन महिलाएं खुद के लिए जमकर खरीदारी भी करेंगी। भारत में महिलाएं किसी भी खास दिन को सोने की आइटम खरीदने में रुचि दिखाती है
नई दिल्ली: आज महिलाओं का दिन है क्योंकि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। तो जाहिर सी बात है कि आज के दिन महिलाएं खुद के लिए जमकर खरीदारी भी करेंगी। भारत में महिलाएं किसी भी खास दिन को सोने की आइटम खरीदने में रुचि दिखाती है। महिलाओं में सोने के प्रति आकर्षण किसी से छिपा नहीं है। हर शुभ मौके पर सोना खरीदने की परंपरा रही है। इसके अलावा शादी-ब्याह में भी सोने के लेन-देन होते रहे हैं। अच्छी खबर : इस सरकारी कंपनी ने किया बड़ा ऐलान, सिर्फ महिला अधिकारियों की होगी भर्ती

आज के समय में सोना सिर्फ परंपरा की वजह से ही नहीं, निवेश के लिहाज से भी खरीदा जाता है। सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। फिलहाल सोना-चांदी सस्ता चल रहा है। इसलिए सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है। वहीं दूसरी ओर शादी का सीजन भी आ रहा है। तो ऐसे में अगर आप सोना खरीदने का सोच रही है तो पहले ये जानना बेहद जरुरी है कि 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के बीच अंतर क्या है।
कैरेट से क्या मतलब है, जान लें फायदे में रहेंगे
22 कैरेट और 24 कैरेट के बीच अंतर को समझने से पहले, आपको पता होना चाहिए कि कैरेट क्या है। यह सोने की शुद्धता को मापने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है। कैरेट मूल्य जितना अधिक होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा। इसे 0 से 24 के पैमाने पर मापा जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए, 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध सोना है जिसे आप खरीद सकते हैं। अन्य धातुओं जैसे तांबा, निकल, चांदी, पैलेडियम को सोने में जोड़ा जाता है ताकि इसे मज़बूत किया जा सके और आभूषण का उत्पादन किया जा सके। इस प्रकार, यह कह सकते है कि कैरेट अन्य धातुओं या मिश्र धातुओं के सोने के अनुपात का भी माप है।
24 कैरेट सोना की खासियत
यह शुद्ध सोना है और संकेत देता है कि सभी 24 भाग शुद्ध हैं और इसमें अन्य धातुएं नहीं मिली हैं। इसका रंग स्पष्ट रूप से उज्ज्वल पीला होता है और यह अन्य किस्मों की तुलना में अधिक महंगा होता है। ज्यादातर, लोग इतने कैरेट के सोने को सिक्कों या बार के रूप में खरीदना पसंद करते हैं।
22 कैरेट सोना
इसका तात्पर्य है कि आभूषण में 22 भाग सोना है और शेष 2 भाग में अन्य धातुएं हैं। इस प्रकार का सोना आभूषण बनाने में प्रयोग किया जाता है, क्योंकि यह 24 कैरेट सोने से अधिक कठोर होता है। हालांकि, नगों से जड़े आभूषणों के लिए 22 कैरेट सोने को प्राथमिकता नहीं दी जाती है।
18 कैरेट सोना
यह श्रेणी 75 प्रतिशत सोना और 25 प्रतिशत तांबा और चांदी वाली होती है। यह बाकी दो श्रेणियों की तुलना में कम महंगी है और इसका इस्तेमाल स्टड और हीरे के आभूषण बनाने में किया जाता है। इसका रंग हल्का पीला होता है। सोने का प्रतिशत कम होने के कारण, यह 22 या 24 कैरेट श्रेणियों की तुलना में मजबूत होता है। इसलिए लाइटवेट और ट्रेंडी ज्वैलरी बनाने और सादे डिजाइन तैयार करने में इसका उपयोग किया जाता है। समान डिजायन तैयार करने में, कम कैरेट का सोना उच्च कैरेट विकल्प की तुलना में कम वजन वाला होता है। इस सोने का मूल्य कम होता है, क्योंकि 18 कैरेट में सोने का घटक कम होता है। इसके कारण आभूषण हल्के, किफायती और अधिक टिकाऊ होते हैं।
14 कैरेट सोना
यह श्रेणी 58.5 प्रतिशत शुद्ध सोने और शेष अन्य धातुओं की होती है। यह भारत में अधिक चलन में नहीं है।
निवेश के लिए 22 कैरेट या 24 कैरेट कौन सा सोना खरीदें
यदि आप एक निवेश या इमरजेंसी फंड (या पोर्टफोलियो विविधीकरण) के रूप में सोना खरीद रहे हैं तो 24 कैरेट सोना खरीदे। 24 कैरेट सोने में 99.9% सोना होता है जबकि 22 कैरेट सोने में 91.7% सोना होता है। जब आप 24 कैरेट सोने का सिक्का / बार खरीद रहे हैं, तो इसकी शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए हमेशा एक हॉलमार्क प्रमाण पत्र ले। बीआईएस हॉलमार्क वाले जौहरी से सोना खरीदना बेहतर है ताकि आप इसे बेचते समय सोने का उचित मूल्य प्राप्त करें।
आभूषण के लिए कौन सा कैरेट सोना सबसे अच्छा
यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप आभूषण को कितना पहनेंगे या आप उस आभूषण को कितना मजबूत चाहेंगे। 14 कैरेट या 18 कैरेट सोने के आभूषण उन लोगों के लिए बेहतर हैं जो रोज़ सोने के आभूषण पहनना चाहते हैं और साथ ही उसे पहनकर ऐसे काम भी करते हैं जिस से आभूषण प्रभावित हो। यह 22 कैरेट सोने के आभूषण के मामले में संभव नहीं है क्योंकि यह रत्न धारण करने के लिए बहुत नरम होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications