मुंबई। कोरोना के कहर से उबरने की उम्मीदों में विदेशी बाजारों में आई तेजी से मिले संकेतों और घरेलू कारकों से इस सप्ताह भारतीय शेयर बाजार गुलजार रहा और तेज लिवाली से प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी जोरदार उछाल के साथ बंद हुए। कोरोना महामारी से मिल रही आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के लिए सरकार की ओर से एक और राहत पैकेज घोषणा किए जाने की उम्मीदों से सेंसेक्स तकरीबन 13 फीसदी की जबरदस्त तेजी के साथ 31,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से उपर रहा और निफ्टी भी 9100 के उपर ठहरा। हालांकि यह तेजी कायम रहेगी या नहीं इसको लेकर जानकारों में एकराय नहीं है। फिर भी सभी का मानना है कि आगमी हफ्ते में इसका जवाब मिल जाएगा।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स पिछले सप्ताह के मुकाबले 3568.67 अंकों यानी 12.93 की तेजी के साथ 31159.62 पर बंद हुआ।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सप्ताह के मुकाबले 1028.10 अंकों यानी 12.72 फीसदी की तेजी के साथ 9111.90 पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप सूचकांक पिछले सप्ताह के मुकाबले 1155.30 अंकों यानी 11.31 फीसदी की तेजी के साथ 11374.35 पर जबकि स्मॉल-कैप सूचकांक पिछले सप्ताह से 884.71 अंकों यानी 9.40 फीसदी की तेजी के साथ 10293.75 पर बंद हुआ।
इस सप्ताह के दौरान सिर्फ तीन सत्रों में ही घरेलू शेयर बाजार में कारोबार हुआ। सोमवार को महावीर जयंती के अवकाश के कारण घरेलू शेयर बाजार बंद रहा। इसके बाद सप्ताह के आखिर में गुडफ्राइडे का अवकाश होने के कारण शुक्रवार को कारोबार बंद रहा।
इस सप्ताह के पहले सत्र में मंगलवार को मजबूत विदेशी संकेतों से जोरदार लिवाली आने से घरेलू शेयर बाजार की रौनक लौटी और सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 2476.26 अंकों यानी 8.97 फीसदी की तेजी के साथ 30067.21 पर जबकि निफ्टी 708.40 अंकों यानी 8.76 फीसदी की तेजी के साथ 8792.20 पर बंद हुआ। हालांकि अगले दिन बुधवार को भारी उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स पिछले सत्र से 173.25 अंकों यानी 0.58 फीसदी की कमजोरी के 29893.96 पर बंद हुआ। निफ्टी भी पिछले सत्र से 43.45 अंकों यानी 0.49 फीसदी की कमजोरी के साथ 8748.75 पर बंद हुआ।
आखिरी सत्र में गुरुवार को फिर तेजी लौटी और सेंसेक्स पिछले सत्र से 1265.66 अंकों यानी 4.23 फीसदी के उछाल के साथ 31159.62 पर बंद हुआ। निफ्टी भी पिछले सत्र की क्लोजिंग के मुकाबले 363.15 अंकों यानी 4.15 फीसदी की मजबूत बढ़त के साथ 9111.90 पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : सुविधा : सीधे अमेरिका में निवेश करने का मौका, जानें नियम
More From GoodReturns

Share Market का नया नियम: 3:15 बजे के बाद बदल गई ट्रेडिंग, नए क्लोजिंग ऑक्शन में कैसे बनाएं कमाई की रणनीति?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

Urban Company के शेयरों में 18% की तूफानी तेजी! Morgan Stanley ने दी खरीदारी की सलाह!

Jefferies की बड़ी भविष्यवाणी! Gold या Stocks? Chris Wood ने बताया कहां बनेगा ज्यादा पैसा!

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!



Click it and Unblock the Notifications