नयी दिल्ली। यस बैंक का मामला सामने आने के बाद लोगों का विश्वास प्राइवेट बैंकों के ऊपर से डगमगा गया है। और सिर्फ आम लोगों का ही नहीं बल्कि राज्य सरकार तक भी प्राइवेट बैंकों को शक की नजर से देखने लगी हैं। आरबीआई ने राज्य सरकारों को निजी वित्तीय संस्थानों से अपना फंड निकालने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था। मगर इसके एक दिन बाद ही महाराष्ट्र सरकार के वित्त विभाग, जिसका नेतृत्व राज्य के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार के पास है, ने निजी बैंकों में धन जमा नहीं करने के अपने पहले के फैसले को दोहराया। यस बैंक में बड़े पैमाने पर सामने आ रही अनियमितताओं के मद्देनजर राज्य सरकार की कैबिनेट ने पिछले सप्ताह सभी विभागों, निगमों और नागरिक संगठनों को निर्देश दिया कि वे निजी बैंकों में पैसे जमा न करें। उन्हें सरकारी बैंकों में पैसा जमा करने को कहा गया है।
जरूरी नहीं है आरबीआई का फैसला मानना
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार एक अधिकारी के मुताबिक आरबीआई ने राज्य के मुख्य सचिव को एक एडवाइजरी जारी की है, जो एक सलाह है जिसे मानना अनिवार्य नहीं। अधिकारी के अनुसार हमने आरबीआई की एडवाइजरी देखी है। एक हफ्ते पहले कैबिनेट द्वारा लिए गए फैसले के मद्देनजर वित्त विभाग ने बुधवार को एक आदेश जारी किया है। विभाग ने सभी विभागों, निगमों और नागरिक निकायों को अपने पैसों को निजी वित्तीय संस्थानों में जमा नहीं करने का निर्देश दिया है। कैबिनेट ने निर्णय लेते हुए आरबीआई की सलाह पर ध्यान न देने का फैसला लिया।
फंड सुरक्षित रहने की कोई गारंटी नहीं
रिपोर्ट में अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि कई राज्य विभागों और संगठनों ने यस बैंक सहित कई प्राइवेट बैंकों में बड़ी मात्रा में पैसा जमा किया था। मगर इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि प्राइवेट बैंकों में पैसा सुरक्षित रहेगा, इसलिए मंत्रिमंडल ने अपना पैसा सरकारी बैंकों में ही रखने का फैसला लिया है। महाराष्ट्र सरकार प्राइवेट बैंकों से पैसा निकाल कर सरकारी बैंकों में ही जमा करवायेगी।
कैसी है यस बैंक की हालत
यस बैंक ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर आयी है। जल्दी ही यस बैंक ग्राहकों के लिए पैसे निकालने की सीमा हटा दी जाएगी। यस बैंक पर 50 हजार रुपये की निकासी तय की गई थी। ग्राहकों के इस निकासी सीमा को 18 मार्च को हटा लिया जाएगा। यस बैंक को दिसंबर, 2019 में समाप्त हुई तिमाही में 18,564 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। यस बैंक ने पिछले साल इसी अवधि में 1,000 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था और सितंबर में समाप्त हुई तिमाही में 629 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
यह भी पढ़ें - आप भी खोल सकते हैं अपना स्मॉल फाइनेंस बैंक, ये रहा तरीका
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications