डिजिटल पेमेंट सिस्टम काफी आसान हो गया है। इसे करने के लिए कई ऑनलाइन ट्रांजैक्शन ऐप्स आ गए हैं। ऐसे में घर बैठे डिजिटल पेमेंट के लिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देती है।
नई दिल्ली, मार्च 15 डिजिटल पेमेंट सिस्टम काफी आसान हो गया है। इसे करने के लिए कई ऑनलाइन ट्रांजैक्शन ऐप्स आ गए हैं। ऐसे में घर बैठे डिजिटल पेमेंट के लिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देती है। बैंक खाताधारकों के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस सर्विस एक्टिवेट करना और भी आसान हो गया है। अब आप इसके लिए आधार कार्ड और ओटीपी को भी यूज कर सकेंगे। जी हां, अब 15 मार्च यानी की आज से खाताधारक डेबिट कार्ड के बदले आधार और ओटीपी के जरिए यूपीआई एक्टिवेट कर पाएंगे।

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने सबसे पहले इस सुविधा को पिछले साल सितंबर में शुरू किया था ताकि उन ग्राहकों को सक्षम बनाया जा सके जिनके पास डेबिट कार्ड नहीं है या जिन्होंने यूपीआई एक्टिवेट नहीं किया है। बैंक की ओर से एनपीसीआई को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) से जोड़कर यह संभव किया गया है। इससे पहले एनपीसीआई ने बैंकों से 15 दिसंबर 2021 तक इस सुविधा को सक्षम करने के लिए अनुपालन करने को कहा था। हालांकि, तैयारी में देरी की वजह से समय सीमा को 15 मार्च 2022 तक बढ़ा दिया गया था। मौजूदा समय में, ज्यादातर बैंक अपने ग्राहकों को अपने डेबिट कार्ड से वेरिफिकेशन करने के लिए कहते हैं। Aadhaar PVC : जानिए इस कार्ड के फायदे और कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई
क्या है यूपीआई
यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से आप 24*7 मोबाइल डिवाइस के माध्यम से तत्काल धन ट्रांसफर कर सकते हैं। यूपीआई प्लेटफॉर्म को नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने भारतीय रिजर्व बैंक के साथ मिलकर डेवलप किया है। इसके तहत प्रत्येक यूजर के पास एक यूनिक यूपीआई आईडी होती है, जिसके जरिए वे पेमेंट कर सकते हैं। अब भारतीय रिजर्व बैंक भी यूपीआई पर जोर दे रहा है। मंगलवार को ही केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने यूपीआई 123Pay लॉन्च किया।
सितंबर 2021 में लॉन्च हुआ था फीचर
अभी अकाउंट होल्डर्स को यूपीआई एक्टिवेट करने के लिए डेबिट कार्ड का ही ऑप्शन दिया जाता था। खबर के अनुसार नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की तरफ से इस फीचर को सितंबर 2021 में लॉन्च किया गया था। उस समय इस सर्विस को 15 दिसंबर 2021 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया था। वहीं जानकारी के मुताबिक ऐसे ग्राहक जिनके पास डेबिट कार्ड नहीं है या जिनका कार्ड एक्टिवेट नहीं है, वो अब आधार और ओटीपी से यूपीआई को एक्टिवेट कर सकते हैं।
ऐसे करें चेक कौन से बैंक अकाउंट से लिंक है आपका आधार कार्ड
- सबसे पहले यूआईडीएआई की ऑफिशियल बेवसाइट पर जाएं।
- यहां Check Your Aadhaar and Bank Account के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां आपको अपना आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
- इस ओटीपी को यूआईडीएआई की वेबसाइट पर दर्ज करें।
- यहां आपके सामने लॉग-इन का ऑप्शन आएगा, इस पर क्लिक करें।
- लॉग-इन करते ही आपके आधार से जुड़े सभी बैंक अकाउंट्स की डिटेल सामने आ जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
