आधार कार्ड आजकल हमारी जरूरत बन गयी है। इस समय भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। इस समय सरकारी काम हो या प्राइवेट ये हर जगह काम आता है।
नई दिल्ली, मार्च 14। आधार कार्ड आजकल हमारी जरूरत बन गयी है। इस समय भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। इस समय सरकारी काम हो या प्राइवेट ये हर जगह काम आता है। यहां तक की सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए आधार कार्ड पेश करना जरूरी है। लोग इसे हर समय अपने पर्स में साथ लेकर चलते हैं। लेकिन इसके साथ सबसे बड़ी समस्या इसका आकार और इसके कागज की सुरक्षा होती है क्योंकि जेब में इसे रखने पर इसके खराब होने का डर बना रहता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आधार पीवीसी कार्ड की घोषणा की है।
क्या है आधार पीवीसी कार्ड
आधार पीवीसी कार्ड की बात करें तो यह एटीएम कार्ड की तरह होगा, जिसके फटने या कटने का डर नहीं रहेगा। यह कार्ड पानी में भी खराब नहीं होगा और इसे संभालना भी बेहद आसान है। यहां तक की सिक्योरिटी के लिहाज से भी इसमें कई खास फीचर्स दिए गए हैं। आधार पीवीसी कार्ड की सबसे बड़ी खासियत है कि आप एक ही मोबाइल नंबर से पूरे परिवार के लिए आधार पीवीसी कार्ड बनवा सकते हैं। आइए जानते हैं आधार पीवीसी कार्ड बनवाने का प्रोसेस।

Aadhaar : सरकारी स्कीम का फायदा लेने के लिए ऐसे अपडेट करें फोन नंबर, आसान है तरीका
आधार पीवीसी कार्ड की खासियत
कुछ बड़ी खासियत की बात करें तो आधार पीवीसी कार्ड में लेटेस्ट सिक्योरिटी फीचर लगे हैं जबकि बाजार से बनाए गए कार्ड में ऐसा कोई सिक्योरिटी फीचर नहीं होता। जबकि दूसरी बड़ी खासियत तत्काल ऑफलाइन वेरिफिकेशन की है जो कि क्यूआर कोड के जरिये होता है। इसे स्कैनर की मदद से तत्काल वेरिफाई किया जा सकता है और इसके लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी।
ऑनलाइन आधार पीवीसी कार्ड को ऐसे करें जनरेट
1) सबसे पहले तो आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या फिर https://uidai.gov.in पर जाएं।
2) इसके बाद आप लोगों को साइट के होमपेज पर माय आधा्र सेक्शन में Order Aadhaar PVC Card पर क्लिक करना है और फिर अपना 12 अंक का आधार नंबर या फिर 28 अंक क एनरॉलमेंट आईडी डालनी होगी।
3) इसके बाद सिक्योरिटी कोड डालें और इसके बाद डू नॉट हैव रजिस्टर मोबाइल नंबर वाले बॉक्स के आगे वाले चेक बॉक्स पर क्लिक करें।
4) इसके बाद नॉन-रजिस्टर या फिर कोई अलटरनेटिव मोबाइल नंबर डालें और इसके बाद सेंड ओटी पर क्लिक करें।
5) सबमिट बटन दबाएं और ओटीपी डालकर वेरिफिकेशन स्टेप को पूरा करें।
6) इसके बाद पैमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर डेबिट या क्रेडिट, यूपीआई या फिर नेटबैंकिंग के जरिए अपनी सुविधा अनुसार किसी भी जरिए से पैमेंट कर सकते हैं।
7) पैमेंट होने के बाद डिजिटल सिग्नेचर वाली रिसीपट जेरनेट होगी जिसे आप पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।
आधार पीवीसी कार्ड क्यों लेना चाहिए
हमें आधार कार्ड फ्री में उपलब्ध होता है लेकिन पीवीसी कार्ड के लिए हमें 50 रुपए का भुगतान करना पड़ता है। लेकिन इसके कई फायदे हैं। कई बार हमारा आधार कार्ड खराब हो जाता है। कागज पर होने की वजह से ये लंबे समय तक नहीं चल पाता। लेकिन पीवीसी कार्ड सारे सिक्योरिटी फीचर्स से लैस होने के कारण लंबे समय तक चलेगा। इस कार्ड को वर्चुअल आईडी यानी वीआईडी, आधार नंबर या फिर नामांकन आईडी के जरिए ऑर्डर किया जा सकता है।
31 मार्च तक पैन के साथ लिंक करना होगा आधार कार्ड
भारत सरकार ने आधार और पैन को लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। अगर आपने अभी तक अपना आधार और पैन लिंक नहीं कराया है तो आपके पास 31 मार्च, 2022 तक का समय है। यदि आप 31 मार्च तक आधार कार्ड को पैन कार्ड के साथ लिंक नहीं करते हैं तो आपका पैन कार्ड अमान्य हो जाएगा। SBI Alert : जल्द निपटा लें ये काम वरना बंद हो जाएंगी बैंकिंग सर्विस ये भी पढ़ें
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications