एसबीआई में आपका अगर अकाउंट है तो इस खबर को आप जरूर पढ़ें। एसबीआई ने अपने 40 करोड़ खाताधारकों के लिए अलर्ट जारी किया है। बैंक ने अपने खाताधारकों को डेडलाइन से पहले पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की सलाह दी है।
नई दिल्ली, फरवरी 11। एसबीआई में आपका अगर अकाउंट है तो इस खबर को आप जरूर पढ़ें। एसबीआई ने अपने 40 करोड़ खाताधारकों के लिए अलर्ट जारी किया है। बैंक ने अपने खाताधारकों को डेडलाइन से पहले पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की सलाह दी है। बता दें कि बैंक ने हाल ही में ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया गया था जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने लाखों यूजर्स को पैन कार्ड आधार कार्ड लिंक करने की सलाह दी है। इसलिए अपना खाता चालू रखने के लिए आज जल्द से जल्द आधारा को पैन से लिंक कर लें। SBI में ऑनलाइन खोलें ये अकाउंट और Tax में पाएं छूट

31 मार्च लिंक जरुर करें
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई ) ने अपने ट्वीट में कहा है कि अगर खाताधारक अपने पैन कार्ड को आधार से 31 मार्च 2022 तक लिंक नहीं कराते हैं तो, इससे आगे बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेने में समस्याएं सामने आ सकती हैं। सेवाओं को पूरी तरह ठप भी किया जा सकता है। तो चलिए हम आपको अपनी खबर के जरिए बताएंगे कि किस तरह से आप घर बैठे अपने पैन को आधार से लिंक कर सकेंगे।
जैसा कि आप इस बात से पूरी तरह से अवगत होंगे कि इससे पहले पैन को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 सितंबर तय की गई थी। जिसके बाद इसे बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दिया गया। यानी 31 मार्च तक अगर आपने अपने आधार को पैन से लिंक नहीं कराया समस्या आ सकती है। पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करने पर यह किसी भी काम का नहीं रहेगा जिससे किसी विशेष लेनदेन के लिए भी पैन का उपयोग नहीं कर पाएंगे।
ऑनलाइन पैन को आधार से ऐसे करें लिंक
- पैन कोआधार से लिंक करने के लिए अप इनकम टैक्स के आधिकारिक वेबसाइट incometaxindiaefiling.gov.in क्लिक करें।
- यहां पर बाईं तरफ आपको Link Aadhaar का विकल्प दिखेगा, इसको क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आपको PAN, AADHAAR और आधार में आपका नाम जैसे लिखा है, भरना है।
- अगर आपके आधार कार्ड में सिर्फ जन्म का साल है तो 'I have only year of birth in aadhaar card' के बॉक्स को टिक करें।
- कैप्चा कोड डालें या ओटीपी के लिए टिक करें।
- लिंक आधार के बटन को क्लिक करें, बस हो गया आपको पैन और आधार लिंक।
एसएमएस के जरिए ऐसे करें लिंक
आधार को पैन से लिंक आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको एसएमएस भेजना होगा। मैसेज में आपको UIDPAN टाइप कर 12 अक्षर का आधार नंबर और 10 अक्षरों का पैन नंबर टाइप करना होगा। इसे आपको 567678 या 561561 पर भेजना होगा। इससे बी आपका आधार पैन लिंक हो जाएगा।
आधार पैन कार्ड लिंक का स्टेटस ऐसे करें पता
- सबसे पहले आयकर विभाग की वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाना होगा।
- यहां पर लिंक आधार के नाम से ऑप्शन है।
- इस पर क्लिक करने के बाद एक विंडो खुलेगी।
- इस विंडो में आपको लाल रंग से ब्लिंक करते हुए Click here पर क्लिक करना होगा।
- एक नया पेज खुलेगा, इसमें पैन कार्ड नंबर और आधार नंबर देना होगा।
- इसके बाद आपको कार्ड लिंक होने का स्टेटस पता चल जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुला है या बंद? कई राज्यों में बैंक बंद, जानें आपके शहर में बैंक खुला है या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications