नयी दिल्ली। कारोबारी कंपनियों को अकसर पैसों की जरूरत पड़ती रहती है। इनमें बड़ी-बड़ी दिग्गज कंपनियां भी शामिल हैं, जो किसी न किसी तरीके पैसे जुटाती हैं। कंपनियां मुख्य रूप से दो तरीके से पैसे जुटाती हैं, इनमें एक है डेब्ट और दूसरा है इक्विटी। इक्विटी में कोई कंपनी अपने शेयर बेचती है, जबकि डेब्ट में कंपनी डिबेंचर, बॉन्ड जारी करती है या बैंक से लोन भी लेती है। इस समय टाटा ग्रुप की एक कंपनी 500 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। टाटा ग्रुप की कार निर्माता कंपनी को 500 करोड़ रुपये की जरूरत पड़ गयी है। टाटा मोटर्स (जिसका पुराना नाम टाटा इंजीनियरिंग एंड लोकोमोटिव कंपनी है) एक भारतीय बहुराष्ट्रीय मोटर वाहन निर्माता कंपनी है, जिसका हेडक्वार्टर मुंबई में है। इसके उत्पादों में यात्री कार, ट्रक, वैन, कोच, बस, स्पोर्ट्स कार, निर्माण उपकरण और सैन्य वाहन शामिल हैं।

कैसे जुटायेगी 500 करोड़ रुपये
टाटा मोटर्स डिबेंचर जारी करके 500 करोड़ रुपये जुटायेगी। कंपनी के बोर्ड द्वारा पैसे जुटाने के लिए बनाई गयी समिति ने आज प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने करके ये धनराशि हासिल करने की मंजूरी दे दी। टाटा मोटर्स 10 लाख रुपये प्रति वाले 5000 डिबेंचर जारी करेगी। टाटा मोटर्स की योजना दो बार 500 करोड़ रुपये जुटाने की है। यानी 250-250 करोड़ रुपये दो बार जुटाये जायेंगे। टाटा मोटर्स इन कुछ नियम और शर्तों के आधार पर ये डिबेंचर जारी करेगी।
नहीं बताया कारण
टाटा मोटर्स ने 500 करोड़ रुपये जुटाने का फैसला ले लिया है। मगर अपने आधिकारिक बयान में कंपनी ने कारण नहीं बताया है कि उसे क्यों इतने पैसों की जरूरत है। इससे पहले पिछले महीने 14370 करोड़ रुपये जुटाने का फैसला लिया था। इससे पहले रिलायंस ने पिछले साल 1.85 अरब डॉलर जुटाये थे। मार्च 2019 को रिलायंस पर 1.5 लाख करोड़ रुपये का लोन था।
यह भी पढ़ें - एक बार फिर टाटा की हो जायेगी एयर इंडिया, 88 साल बाद पलटेगा इतिहास
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
