बस कुछ दिनों में फरवरी का महीना शुरु हो जाएगा। एक फरवरी 2021 से कई बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलाव से आपकी जेब पर सीधा असर डालेंगे।
नई दिल्ली: बस कुछ दिनों में फरवरी का महीना शुरु हो जाएगा। एक फरवरी 2021 से कई बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलाव से आपकी जेब पर सीधा असर डालेंगे। 1 फरवरी से बैंकिंग से लेकर कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। इसलिए बेहतर होगा आप पहले से ही इसके लिए तैयारी कर लें। तो चलिए जानते है कि 1 फरवरी से कौन से बड़े बदलाव होने जा रहे है। जिससे आपको बाद में नुकसान न उठाना पड़ें।

Budget 2021 : किसानों को सरकार दे सकती है तोहफा, आय दोगुनी करने का लक्ष्य
1 फरवरी को पेश होगा बजट
इन इसमें सबसे महत्वपूर्ण ये कि एक फरवरी को आम बजट पेश होगा। 1 फरवरी को सबसे बड़े बदलावों का ऐलान तो बजट से ही होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करेंगी। इसमें आम से लेकर खास सभी की जिंदगी पर असर डालने वाले फैसले हो सकते हैं। सैलरीड क्लास को टैक्स में छूट मिल सकती है, कारोबारियों को राहतों का ऐलान हो सकता है। कुछ चीजें महंगी और कुछ सामानों पर टैक्स घटाया जा सकता है। कई वस्तुओं पर सीमा शुल्क में कटौती कर सकती है, जिसमें फर्नीचर के कच्चा माल, तांबा भंगार, कुछ रसायन, दूरसंचार उपकरण और रबड़ उत्पाद शामिल हैं। जिनका सीधा असर हमारी आपकी जेब पर पड़ेगा।
बदलेंगे सिलेंडर के दाम
आपको बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां रसोई गैस सिलेंडर और कामर्शियल सिलेंडर के दाम तय करती हैं। इस हिसाब से 1 फरवरी को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होगा। हालांकि, जनवरी में कंपनियों ने दाम नहीं बढ़ाए थे। बता दें कि बीते साल दिसंबर में 2 बार रसोई गैस की कीमतें बढ़ चुकी हैं।
एटीएम से कैश निकालने में होगी मुश्किल
अगर आप पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के ग्राहक हैं तो बता दें कि एक फरवरी से पीएनबी एटीएम से पैसे निकालने के नियमों में बदलाव करने जा रहा है। पीएनबी ने देशभर में बढ़ते एटीएम फ्रॉड को रोकने के लिए बड़ा सराहनीय कदम उठाया है। अगर आपका भी पीएनबी में बैंक खाता है तो ये आपके लिए काम की खबर है। 1 फरवरी से पीएनबी ग्राहक गैर ईएमवी एटीएम मशीनों से पैसे नहीं निकाल पाएंगे।
सस्ते हो सकते हैं ये प्रोडक्ट्स
1 फरवरी 2021 को मोदी सरकार अपना बजट पेश करने वाली है। माना जा रहा है कि सरकार कई वस्तुओं पर सीमा शुल्क में कटौती कर सकती है, जिसमें फर्नीचर का कच्चा माल, तांबा भंगार, कुछ रसायन, दूरसंचार उपकरण, रबड़ उत्पाद पॉलिश किए गए हीरे, रबड़ के सामान, चमड़े के कपड़े, दूरसंचार उपकरण और कालीन जैसे 20 से अधिक उत्पादों पर आयात शुल्क में कटौती की जा सकती है। इसके अलावा फर्नीचर बनाने में इस्तेमाल होने वाली कुछ बिना रंगी लकड़ियों और हार्डबोर्ड आदि पर सीमा शुल्क पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। सरकार के इस फैसले से कई प्रोडक्ट्स सस्ते हो सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय उड़ानें होंगी शुरू
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने नई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का ऐलान किया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस फरवरी से 27 मार्च 2021 के दौरान त्रिची और सिंगापुर के बीच रोजाना फ्लाइट शुरू करेगी। रूट में और भी कनेक्शन होंगे जैसे कुवैत से विजयवाड़ा, हैदराबाद, मैंगलोर, त्रिची, कोझिकोड, कुन्नूर और कोच्चि। इससे पहले भी एअर इंडिया एक्सप्रेस कई फ्लाइट्स का ऐलान कर चुकी है, जो कि जनवरी में शुरू हो चुकी हैं।
पीएमसी बैंक के लिए देना होगा ऑफर
पीएमसी बैंक के एडमिनिस्ट्रेटर ने बैंक को दोबारा खड़ा करने के लिए निवेशकों से अपने ऑफर देने के लिए 1 फरवरी तक अपने प्रस्ताव देने की डेडलाइन तय की है। जबकि कुछ निवेशकों जैसे Centrum Group-BharatPe के साथ मिलकर ऑफर दिया है। इसके अलावा UK की कंपनी Liberty Group ने भी अपना ऑफर सौंपा है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications