नई दिल्ली। देश के शेयर बाजार में हजारों कंपनियां लिस्टेड हैं। इनमें से मुम्बई शेयर बाजार में ही 6 हजार कंपनियों से ज्यादा लिस्टेड हैं। इसी एक्सचेंज के सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियां का मार्केट कैप बीते सप्ताह कुल मिलाकर 26,624.10 करोड़ रुपये घटा। इनमें से सबसे ज्यादा मार्केट कैप का नुकसान आईसीआईसीआई बैंक को हुआ है। वहीं इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक और एसबीआई के मार्केट कैप में गिरावट आई। हालांकि टीसीएस, एचडीएफसी, इनफोसिस और आईटीसी का मार्केट कैप इस दौरान बढ़ा है।

सबसे ज्यादा नुकसान आईसीआईसीआई बैंक को
आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप इस दौरान 6,883.44 करोड़ रुपये कम होकर 3,48,532.24 करोड़ रुपये रह गया। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 5,197.08 करोड़ रुपये गिरकर 3,16,763.68 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 4,589.4 करोड़ रुपये लुढ़ककर 4,17,538.13 करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 3,724.38 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 6,94,541.80 करोड़ रुपये रह गया। वहीं एसबीआई का मार्केट कैप 3,123.61 करोड़ रुपये घटकर 2,97,858.91 करोड़ रुपये पर आ गया। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 3,106.21 करोड़ रुपये घटकर 9,74,494.06 करोड़ रुपये रह गया।
इन 4 कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा
इनफोसिस का इस दौरान मार्केट कैप 3,960.45 करोड़ रुपये बढ़कर 3,17,730.27 करोड़ रुपये हो गया। वहीं आईटीसी का मार्केट कैप 1,843.66 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 2,93,081.89 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का मार्केट कैप 1,772.25 करोड़ रुपये बढ़कर 4,24,432.18 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा टीसीएस का मार्केट कैप 844.29 करोड़ रुपये बढ़कर 8,25,674.73 करोड़ रुपये पर आ गया।
ये हैं देश की टॉप 10 कंपनी
मार्केट कैप के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे बड़ी कंपनी है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, इनफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और आईटीसी का नंबर है।
यह भी पढ़ें : नोटबंदी : एक्शन में मोदी सरकार, 10 हजार ज्वैलर्स को भेजा नोटिस
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
