नयी दिल्ली। आज का दिन शेयर बाजार के निवेशकों के लिए एक बुरा सपना रहा। एक ही दिन में निवेशकों की 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी डूब गयी। शेयर घरेलू बाजार में काफी अस्थिरता देखी गई, जो तेजी से फैलते कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते वैश्विक बाजार के रुझानों को दर्शाता है। आज सेंसेक्स आज 1941.67 अंकों या 5.17 फीसदी की भारी भरकम गिरावट के साथ 35,634.95 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 538 अंकों या 4.90 फीसदी की गिरावट के साथ 10,451.45 पर बंद हुआ। एक ही दिन में आयी इतनी भारी गिरावट के तीन बड़े कारण हैं। आइये नजर डालते हैं इन तीनों कारणों पर।
कच्चे तेल की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट
कच्चे तेल की कीमतों में आयी रिकॉर्ड गिरावट शेयर बाजार के लुढ़कने का एक बड़ा कारण है। सऊदी अरब द्वारा कच्चे तेल की कीमतें घटाने से कच्चे तेल की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट आयी है। इससे एचपीसीएल, आईओसी और बीपीसीएल जैसी भारतीय तेल कंपनियों के शेयरों पर गहरा प्रभाव पड़ा। तेल के दाम गिरने से रिलायंस इंडस्ट्रीज और ओएनजीसी सहित देश में बिजली कंपनियों को भी झटका लगा। कच्चे तेल की कीमतों में 1991 में हुए खाड़ी युद्ध के सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है। ऐसा सऊदी अरब की तरफ से रूस के साथ प्राइस वॉर शुरू करने के कारण हुआ है।
शेयर बाजारों को डरा रहा कोरोनावायरस
कच्चे तेल की कीमतों के अलावा तेजी से फैल रहा कोरोनावायरस शेयर बाजार में गिरावट का एक बड़ा कारण है। नये देशों से कोरोनावायरस के मामले सामने आ रहे हैं, जिसके चलते विश्लेषक वैश्विक ग्रोथ के और प्रभावित होने की संभावना से इंकार नहीं कर रहे हैं। कोरोनोवायरस प्रकोप के कारण होने वाली कुल आर्थिक क्षति का अनुमान लगाना कठिन है, मगर वैश्विक परिचालन, पर्यटन और कारोबार को प्रभावित किया है। कोरोना के 1,00,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि कई हजार लोग इसके चलते जान गंवा चुके हैं।
यस बैंक का मामला भी एक मुख्य वजह
यस बैंक के फ्यूचर को लेकर निवेशकों के बीच घबराहट से बाजार आयी गिरावट में इजाफा हुआ। सरकार और आरबीआई यस बैंक के लिए एक योजना लेकर आए हैं, लेकिन निवेशकों में दहशत बरकरार है और वे भारत के बैंकिंग सेक्टर की वित्तीय स्थिरता को लेकर भी चिंतित हैं। यस बैंक की पुनर्गठन योजना से बॉन्ड और म्यूचुअल फंड बाजार को काफी नुकसान हो सकता है और बैंक के कई बॉन्ड निवेशक अपनी पूरी निवेश राशि खो सकते हैं। ये आज शेयर बाजार में आयी भारी गिरावट के तीन प्रमुख कारण हैं। आज विदेशी निवेशकों ने भी काफी बिकवाली की।
यह भी पढ़ें - Reliance को पछाड़ कर TCS बन गयी नंबर 1, जानिये पूरा मामला
More From GoodReturns

MSCI अगस्त रिव्यू: इन 4 शेयरों की हुई धमाकेदार एंट्री, क्या आज बाजार में दिखेगा बड़ा एक्शन?

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें

MSCI India August Review: निफ्टी में बड़े बदलाव की आहट! इन शेयरों पर रखें नजर, क्या होगा असर?

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Bank Nifty Expiry: आज की एक्सपायरी में इन 7 शेयरों में बनेगा पैसा? जानें बेस्ट इंट्राडे स्ट्रैटेजी

निफ्टी 50 में बड़ा बदलाव: BSE की एंट्री और विप्रो की एग्जिट? जानें पैसिव फ्लो का पूरा गणित

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?



Click it and Unblock the Notifications