नयी दिल्ली। टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टीसीएस (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) ने मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज को पीछे छोड़ दिया है। टीसीएस एक बार फिर से मार्केट कैपिटल या बाजार पूंजी के मामले में रिलायंस को पछाड़ कर नंबर 1 बन गयी है। इसकी वजह कच्चे तेल की कीमतों में आयी गिरावट के कारण रिलायंस का शेयर धड़ाम होना है। आज रिलायंस के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आयी है, जिससे इसकी बाजार पूंजी 7,05,655.56 लाख करोड़ रुपये पर आ गयी है। वहीं टीसीएस के शेयर में भी भारी गिरावट आयी है। मगर फिर भी यह रिलायंस के मुकाबले कम गिरा है। टीसीएस के शेयर में करीब 7 फीसदी की गिरावट आयी और इसकी बाजार पूंजी 7,40,045.31 करोड़ रुपये पर है।
कहां हैं दोनों कंपनियों के शेयर
सोमवार को शेयर बाजार बंद होने पर रिलायंस का शेयर 156.90 रुपये या 12.35 फीसदी की गिरावट के साथ 1,113.15 रुपये पर बंद हुआ, जबकि टीसीएस का शेयर 145.70 रुपये या 6.88 फीसदी लुढ़ कर 1972.20 रुपये पर बंद हुआ। आज शेयर में बाजार में भारी गिरावट आयी। सेंसेक्स आज 1941.67 अंकों या 5.17 फीसदी की भारी भरकम गिरावट के साथ 35,634.95 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 538 अंकों या 4.90 फीसदी की गिरावट के साथ 10,451.45 पर बंद हुआ।
इसलिए गिरा रिलायंस का शेयर
बता दें कि कच्चे तेल की कीमतों में 1991 में हुए खाड़ी युद्ध के सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है। ऐसा सऊदी अरब की तरफ से रूस के साथ प्राइस वॉर शुरू करने के कारण हुआ है। सऊदी अरब ने अपने सेलिंग प्राइस में बड़ी कटौती की है। कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट के चलते ही रिलायंस का शेयर नीचे गिर गया, क्योंकि इससे कंपनी की तेल आमदनी प्रभावित होगी। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 14.25 डॉलर या 31.5 फीसदी गिर कर 31.02 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। ये 17 जनवरी 1991 को शुरू हुए खाड़ी युद्ध के बाद कच्चे तेल की कीमतों में प्रतिशत में सबसे बड़ी गिरावट है।
हजारों करोड़ रु के फायदे में रहेगा भारत
सऊदी अरब और रूस के बीच मुकाबले से कच्चे तेल की कीमतों में आयी गिरावट से भारत को फायदा मिलेगा। अपनी जरूरत का भारत करीब 83 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है। कच्चे तेल के दाम में इस भारी गिरावट से भारत को करीब 3,000 करोड़ रुपये का लाभ होने की संभावना है। विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतें पूरे 2020-21 में दबाव में रहेंगी और इनके 60 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जाने की उम्मीद नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि सऊदी अरब के कीमतें घटाने के बाद अन्य देश भी कीमतों में कटौती कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Jio का नया धमाल : लायेगी 3000 रु से कम कीमत वाला 4जी स्मार्टफोन
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications