नयी दिल्ली। अब वो समय आ गया है जब लोग पर्सनल, सोशल और बिजनेस के लिए भी अधिक से अधिक डेटा का इस्तेमाल कर रहे हैं। इंटरनेट डेटा जरूरत की चीज भी बन गया है। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान कॉलिंग के बजाय डेटा आधारित बना रही हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को अधिक डेटा देकर लुभा रही हैं। साथ ही कई बेस्ट प्लान के रेट भी कम कर रही हैं। इन्हीं में एयरटेल ने भी कॉम्पिटीशन को देखते हुए एक से एक बेस्ट प्लान पेश किये हैं। इन प्लानों में आपको रोजाना 3 जीबी तक डेटा मिलेगा। इसके अलावा एयरटेल इन प्लांस में अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी देती है। जहां तक एयरटेल की इंटरनेट स्पीड का सवाल है तो रिसर्च फर्म टुटेला ने अगस्त-अक्टूबर अवधि के लिए अपनी मोबाइल एकसपीरियंस नवंबर 2019 रिपोर्ट जारी की है। इसमें टेलीकॉम कंपनियों की डेटा स्पीड, डाउनलोडिंग स्पीड और डेटा ट्रांसफर स्पीड के बारे में बताया गया है। टुटेटा की रिपोर्ट के मुताबिक डाउनलोडिंग के मामले में एयरटेल का इंटरनेट सबसे तेज है। आइये अब जानते हैं एयरटेल के सबसे बेहतर प्लान के बारे में।
एयरटेल का रोज 3 जीबी डेटा वाला प्लान
हम एयरटेल के तीन 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लानों के बारे में बतायेंगे। एयरटेल का रोजाना 3जीबी डेटा वाला प्लान 398 रुपये का है। 28 दिनों तक आपको रोज 3 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा एयरटेल के इस प्लान में आपको रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। वोडाफोन के इतने रुपये वाले ही बिलकुल ऐसे ही प्लान में भी रोजाना 100 एसएमएस ही मिलते हैं। बहरहाल एयरटेल के 398 रुपये वाले प्लान में आपको 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी मिलेगा, वो भी सभी नेटवर्कों पर।
एयरटेल का रोज 2 जीबी डेटा वाला प्लान
एयरटेल का रोज 2 जीबी डेटा वाला प्लान है 298 रुपये का। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। 28 दिनों तक आपको रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। वहीं 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी मिलेगा। इस प्लान के तहत भी आप 28 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। जियो का रोज 2 जीबी डेटा का 28 दिन वाला प्लान 249 रुपये का है। यानी एयरटेल के प्लान से 49 रुपये सस्ता। मगर जियो अपने किसी भी प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट नहीं देती।
रोज 1.5 वाले प्लान में 4 लाख का इंश्योरेंस
एयरटेल के 28 दिनों की वैलिडिटी वाले 279 रुपये के प्लान में आपको रोज 1.5 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान में भी रोज 100 मुफ्त एसएमएस मिलते हैं, वो भी अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट के साथ। इस प्लान की सबसे खास बात है कि आपको इस प्लान में डेटा और कॉलिंग आदि बेनेफिट के साथ ही 4 लाख रुपये का बीमा भी मिलता है। इस प्लान में एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस 4 लाख रुपये का बीमा दे रही है।
यह भी पढ़ें - जियो, एयरटेल और वोडाफोन, ये हैं बेस्ट रिचार्ज प्लान
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
