हाल ही में पिछले साल दिसंबर में टैरिफ हाइक के बाद जहां यूजर्स के लिए टेलिकॉम सर्विस महंगी हो गई हैं। वहीं दूसरी तरफ इंडस्ट्री में कॉम्पिटिशन भी काफी बढ़ गया है।
नई दिल्ली: हाल ही में पिछले साल दिसंबर में टैरिफ हाइक के बाद जहां यूजर्स के लिए टेलिकॉम सर्विस महंगी हो गई हैं। वहीं दूसरी तरफ इंडस्ट्री में कॉम्पिटिशन भी काफी बढ़ गया है। महंगे प्लान यूजर्स की जेब पर काफी असर डाल रहे हैं। ऐसे में भारतीय टेलीकॉम दिग्गज वोडाफोन आइडिया, एयरटेल और रिलायंस जियो ने आकर्षक प्लान पेश कर रहे है ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक हासिल करने में कामयाबी मिल सके। अगर आप भी रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के 500 रुपये से कम के बेस्ट प्रीपेड प्लान की तलाश कर रहे है तो आज हम आपको बताएंगे। ताकि अपनी जरुरतों के हिसाब से आप सही प्लान चुन सकें।

वोडाफोन का 449 वाला प्लान
वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 449 रुपये का प्लान लॉन्च किया था। वोडाफोन आइडिया 449 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 56 दिनों की वैधता के साथ आता है। प्लान में यूजर्स को रोज 2जीबी डेटा 100 फ्री एसएमएस मिलता है। प्लान की खास बात है कि इसमें किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग ऑफर की जा रही है। प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें वोडाफोन प्ले के फ्री ऐक्सेस के साथ 999 रुपये में आने जी5 का सब्सक्रिप्शन भी फ्री दिया जा रहा है।
एयरटेल का 449 रुपये वाला प्लान
एयरटेल के प्रीपेड यूजर्स वोडाफोन आइडिया के समान 449 रुपये का प्लान पा सकते हैं। 56 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में डेली 100 फ्री एसएमएस के साथ देशभर में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलती है। इंटरनेट की बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को रोज 2जीबी डेटा दिया जा रहा है। प्लान के साथ कंपनी और भी कई अडिशनल बेनिफिट दे रही है। इसमें विंक म्यूजिक, एक्सट्रीम प्रीमियम ऐप के कॉम्पलिमेंट्री सब्सक्रिप्शन के साथ FASTag की खरीद पर 150 रुपये का कैशबैक शामिल है।
रिलायंस जियो का 444 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो ने ग्राहकों के लिए अपने 444 रुपये के प्लान का खुलासा किया है। 444 रुपये के इस प्लान में यूजर्स को 56 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज 2जीबी डेटा 100 फ्री एसएमएस ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान में यूजर्स को जियो नेटवर्क के लिए फ्री कॉलिंग मिलती है। दूसरे नेटवर्क्स पर कॉलिंग के लिए प्लान में 2000 मिनट्स मिलते हैं। प्लान को सब्सक्राइब कराने वाले यूजर्स तो कंपनी जियो टीवी, जियो मनी जैसे कई और ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
