नयी दिल्ली। लोग अकसर मोबाइल खरीदने से पहले कंफ्यूज होते हैं कि कौन सा स्मार्टफोन खरीदे जाये। खास कर तब जब वे एक बजट स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हों। क्योंकि लोग कम पैसों में बेहतर और अधिक से अधिक फीचर वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। ऐसे में कंफ्यूज होना स्वाभाविक है। दरअसल सस्ते और किफायती स्मार्टफोन में यदि आपको कोई खास फीचर किसी एक मोबाइल में मिले तो हो सकता है कि दूसरा अच्छा फीचर आपको उस मोबाइल के बजाय उतने ही बजट वाले किसी दूसरे स्मार्टफोन में मिले। यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसे किफायती स्मार्टफोन, जिनमें आपको शानदार फीचर भी मिलेंगे।
REALME C3 (कीमत 6999 रुपये)
6999 रुपये की कीमत वाला रियलमी सी3 में 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गयी है। ये फोन 10W फास्ट चार्जर और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें 6.5 इंच की आईपीएस नॉच स्टाइल डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1,560 x 720 पिक्सल है। हार्डवेयर में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी स्लॉट के साथ हेलियो जी70 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज शामिल है। इसमें डुअल रियर कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सेल का कैमरा है।
INFINIX HOT 8 (कीमत 6999 रुपये)
इनफिनिक्स हॉट 8 की कीमत भी 6999 रुपये है। इस डिवाइस में 5,000 एमएएच की बैटरी और स्मार्ट पावर मैनेजमेंट विकल्प हैं। यह एक एंट्री-लेवल हेलियो पी22 प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज है जो कि सबसे ज्यादा काम आएगा। स्टोरेज विस्तार के लिए माइक्रोएसडी स्लॉट भी है। इसमें 6.52 इंच की एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेट अप (13एमपी + 2एमपी), 8एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Redmi 8 (कीमत 7999 रुपये)
7999 रुपये की कीमत वाले रेडमी 8 में 6.2-इंच की नॉच स्टाइल डिस्प्ले है, जो एचडी रिज़ॉल्यूशन और 12एमपी + 2एमपी के डुअल रियर कैमरे से लैस है। इसमें क्वालकॉम का एंट्री लेवल का चिपसेट, स्नैपड्रैगन 439 और 5,000 एमएएची की बैटरी है। इस फोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। फोन में आईआर ब्लास्टर भी है, जिससे इसे यूनिवर्सल रिमोट कंट्रोल के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
Realme 5I (कीमत 8999 रुपये)
अगर आप एक ऐसा बजट स्मार्टफोन देख रहे हैं जो बेहतर परफॉर्मेंस के साथ-साथ दमदार बैटरी वाला हो तो आपके लिए 8999 रुपये कीमत वाला रियलमी 5आई बेस्ट ऑप्शन है। इसमें 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और रिवर्स चार्जिंग के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी और पावरफुल स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही 6.5 इंच की एचडी डिस्प्ले, डेडिकेटेड माइक्रोएसडी एक्सपेंशन स्लॉट, क्वाड रियर कैमरा (4 कैमरे) भी हैं, जो 12MP + 8MP + 2MP + 2MP के हैं। इसमें सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा भी है।
VIVO U20 (कीमत 11,180 रुपये)
वीवो ययू20 मिडरेंज सेगमेंट में हाल ही लॉन्च में किये गये एक स्मार्टफोन में से एक है। 18W फास्ट चार्जिंग के लिए इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी है। वीवो यू20 में 6.5 इंच की फुल एचडी नॉच स्टाइल डिस्प्ले है। फोन में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो बिना किसी रोक-टोक के ज्यादातर चीजों को संभालता है। इसमें आपको 4जीबी रैम, 64जीबी स्टोरेज, क्वाड रियर (4 कैमरे) कैमरा सेट अप (16MP + 8MP + 2MP) और 16MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी मिलता है।
Oppo A5 2020 (कीमत 11,490 रुपये)
ओप्पो के नये स्मार्टफोन में से एक है ए5 2020। यह स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी, रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट, टाइप-सी पोर्ट, एचडी रेजोल्यूशन, 3जीबी रैम, 64जीबी स्टोरेज, एक्ट्रा स्टोरेज के लिए माइक्रोएसडी स्लॉट, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स और 6.5-इंच की नॉच स्टाइल डिस्प्ले है।
यह भी पढ़ें- 8000 रुपये से कम के बेस्ट 8 स्मार्टफोन, जानिये फीचर्स
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications