8000 रुपये से कम के बेस्ट 8 स्मार्टफोन, जानिये फीचर्स

नयी दिल्ली। स्मार्टफोन की शुरुआत के बाद भारत में मोबाइल के उपयोग करने के तरीके में भी बदलाव आया। अब लोग एक ही मोबाइल को 2-3 सालों तक इस्तेमाल नहीं करते। क्योंकि नये फीचर्स के आते ही लोग नया मोबाइल खरीदने की कोशिश करते हैं। मगर सारे नये फीचर्स आपको अपने बजट में शायद न मिल पायें। मगर फिर भी आप कम बजट में भी एक दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। बजट स्मार्टफोन हमारे देश में सबसे लोकप्रिय सेगमेंट में से एक है। थोड़े-बदलाव के साथ आने वाले ये बजट मॉडल सभी बड़ी कंपनियां पेश कर रही हैं। अगर आप भी एक शानदार बजट स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो हम आपको यहाँ एक लिस्ट में 8,000 रुपये से कम के आठ बेस्ट स्मार्टफोन की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनमें आपको ज्यादा से ज्यादा फीचर्स मिलेंगे।

Xiaomi Redmi 8A और Infinix Hot 8

Xiaomi Redmi 8A और Infinix Hot 8

Xiaomi Redmi 8A की कीमत 6,499 रुपये है, जो इस कैटेगरी में मिलने वाले सबसे शानदार स्मार्टफोन में से एक है। हैंडसेट में रियर पर 12 मेगापिक्सेल और फ्रंट में 8 मेगापिक्सेल का कैमरा है। 2 जीबी और 3 जीबी वेरिएंट में उपलब्ध Xiaomi Redmi 8A में स्नैपड्रैगन 439 दिया गया है। वहीं Infinix Hot 8 की कीमत 6,999 रुपये है, जिसमें 4 जीबी है। इसका रियर कैमरा 13 मेगापिक्सेल का है, जबकि इसमें 5000 एमएएच की सॉलिड बैटरी दी गयी है। फोन में 2GHz ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो P22 चिपसेट दिया गया है।

Samsung Galaxy M10s और Tecno Spark 4 Air

Samsung Galaxy M10s और Tecno Spark 4 Air

7,999 रुपये की कीमत वाले Samsung Galaxy M10s में 13 मेगापिक्सेल और 5 मेगापिक्सेल का डुअल कैमरा सेटअप है। वहीं इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सेल का है। 3 जीबी रैम के साथ इसमें 32 जीबी इंटरनल है। 4000 एमएएच की बैटरी के अलावा इसमें ऑक्टा-कोर Exynos 7884B प्रोसेसर दिया गया है। 7500 रुपये की कीमत वाले Tecno Spark 4 Air में डुअल कैमरा के साथ 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा भी है। इसमें लगभग-बेज़ल-लेस 6.1-इंच एचडी + डिस्प्ले, 3 जीबी रैम और 3000 एमएएच की बैटरी दी गयी है।

Realme 3i और Realme C2

Realme 3i और Realme C2

Realme 3i सबसे अच्छे हैंडसेटों में से एक है। ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो P60 SoC द्वारा संचालित इस फोन में 3GB रैम और 6.22-इंच वाटरड्रॉप नॉच्ड डिस्प्ले है। वहीं रियर पर 13MP + 2MP का डुअल-कैमरा सेटअप और 13MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। इसकी कीमत 7,637 रुपये है। 7999 रुपये में मिलने वाले Realme C2 में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल है। हैंडसेट में एचडी+ रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.1 इंच की वाटरड्रॉप नोकदार डिस्प्ले है। ये स्मार्टफोन MediaTek Helio P22 SoC पर चलता है।

ASUS Zenfone Max M2 और Moto E6s

ASUS Zenfone Max M2 और Moto E6s

ASUS Zenfone Max M2 आपको 7999 रुपये में मिल जायेगा। इस फोन में 3 जीबी रैम, स्नैपड्रैगन 632 एसओसी, 4000 एमएएच की बैटरी, 6.26-इंच एचडी+ डिस्प्ले, रियर में डुअल कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सेल का कैमरा है। वहीं 7,999 रुपये की कीमत वाले Moto E6s में 6.1 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले, MediaTek Helio P22 chipset और 3000 एमएएच बैटरी है। इसके रियर में 13MP + 2MP डुअल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 8MP का कैमरा है।

यह भी पढ़ें - नोकिया का ऑफर : 475 रु में लें 13000 रु वाला स्मार्टफोन

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+