अगर आप बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत में कम कीमत वाली और ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स को बेहद पसंद किया जाता है।
नई दिल्ली: अगर आप बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत में कम कीमत वाली और ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स को बेहद पसंद किया जाता है। आज हम आपको 5 मोटरसाइकिलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें भारतीय ग्राहकों की तरफ से सबसे ज्यादा खरीदा जा रहा है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बाइक मैन्युफैक्चर कंपनियों ने भी ऐसी बाइक्स बाजार में उतारी हैं। 7 हजार रुपये में Bajaj की बाइक लेने का मौका, जानिए कैसे

इन बाइक्स की काफी शानदार फीचर्स के हैं और इनका माइलेज भी काफी अच्छा है। कीमत के लिहाज से भी ये बाइक काफी किफायती हैं। बजाज से लेकर हीरो और टीवीएस तक कंपनियों की बाइक इस लिस्ट में शामिल हैं। कम कीमत और बेहतरीन माइलेज के अलावा ये सभी बाइक्स इंजन के मामले में भी बेहतर हैं और इनमें से कोई बाइक कंपनी की आईकॉनिक बाइक रही तो किसी बाइक का माइलेज 100 किमी/लीटर से भी ज्यादा है। ये बाइक बीएस-6 इंजन से लैस हैं। इनकी कीमत भी अन्य की अपेक्षा कम होती है और बजट में फिट बैठती हैं।
होंडा सीडी 110 Dream
होंडा ने भी बाजार में बीएस-6 इंजन वाली किफायती बाइक बाजार में उतारी हैं। इनमें CD 110 Dream सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक मानी जाती है। इस बाइक में 109.5 CC का दमदार इंजन है। इसमें 7500 Rpm पर 6.47 की पावर और 5500 Rpm पर 9.3 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। अच्छी बात यह है कि इस बाइक के फ्रंट में 130 mm ड्रम ब्रेक और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। वहीं कंपनी का दावा है कि इस बाइक का माइलेज 74 किलोमीटर प्रति लीटर है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 65,000 रुपये से शुरू होती है।
टीवीएस स्पोर्ट बाइक
अगर आप सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइकों का जिक्र करें तो और टीवीएस का नाम सबसे पहले आता है। इस कंपनी की बाइक अपने बेहतरीन माइलेज के लिए जानी जाती हैं। टीवीएस स्पोर्ट बाइक 99.77 CC के इंजन से लैस होती है और इसमें 5.5KW पावर और 7.8 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। यह बाइक प्रतिदिन ऑफिस आने-जाने वाले लोगों के लिए बेस्ट बाइक मानी जा सकती है। बता दें कि कंपनी का दावा है कि इस बाइक का माइलेज 75 किलोमीटर प्रति लीटर है। अगर कीमत की बात करें, तो दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 60,000 रुपए है।
बजाज CT 110
बजाज की बाइक माइलेज के मामले में काफी बढ़िया हैं। हल्के वजन वाली CT 110 में 115.45 CC का इंजन दिया गया है। इस बाइक में बीएस-6 इंजन है और 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया है। इसकी सीट भी काफी कंफर्टेबल होती है और दो लोग आसानी से सफर कर सकते हैं। अगर फीचर्स की बात करें, तो रियर में 110 mm ड्रम ब्रेक व CBS टेक्नोलॉजी और फ्रंट में 130 mm ड्रम ब्रेक की सुविधा दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस बाइक का माइलेज 70 किलोमीटर प्रति लीटर है। वहीं कीमत की बात करें, तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 53 हजार रुपये है।
हीरो पैशन प्रो
हीरो की बाइक पैशन प्रो सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक हैं। खासतौर से ग्रामीण इलाकों में हीरो की बाइक काफी लोकप्रिय हैं। बीएस-6 इंजन वाली इस बाइक में 110 CC का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 9.02 Bhp की पावर और 9.79 Nm का टॉर्क देता है। इस बाइक का इंजन XSens फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 68 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत करीब 67000 रुपए है।
हीरो स्प्लैंडर+
हीरो स्प्लैंडर+ बाइक की प्राइस रेंज 60,500 रुपये से 64,010 रुपये है। बाइक में 97.2cc का एयर-कूल्ड, 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह बाइक किक स्टार्ट और इलेक्ट्रिक स्टार्ट ऑप्शन में आती है। बाइक का इंजन 5.9 kW का पावर और 8.05Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक में एडवांस्ड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजन सिस्टम दिया गया है। बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक में 9.8 लीटर की फ्यूल टैंक कैपसिटी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
