सोने की कीमत तेजी से उछाल मार रही हैं। अनलॉक 2.0 के पहले दिन सोने की कीमत अब तक के ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गई। बुधवार को सोना अपने अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा गया।
नई दिल्ली: सोने की कीमत तेजी से उछाल मार रही हैं। अनलॉक 2.0 के पहले दिन सोने की कीमत अब तक के ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गई। बुधवार को सोना अपने अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा गया। सोने की कीमत 50000 रुपए की करीब पहुंचने लगी है। बुधवार को सोने की कीमत ने इतिहास रचने हुए 48980 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया।

कोरोना वायरस के साथ-साथ अमेरिका, चीन भारत और ईरान के बीच बनी तनाव की स्थिति के कारण सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसी बीच आपको बता दें कि विश्व स्वर्ण परिषद के मुताबिक जून 2020 तक भारत के पास 653 टन गोल्ड रिजर्व दर्ज किया गया है। भारत स्वर्ण भंडार के मामले में दुनिया के टॉप 10 देशों में शामिल है। इस सूची में भारत नौंवे पायदान पर है। इस लिस्ट में अमेरिका पहले स्थान पर मौजूद है। तो चलिए जानते हैं कि विश्व स्वर्ण परिषद के मुताबिक दुनिया में किन 10 देशों के पास सबसे ज्यादा स्वर्ण भंडार है। Gold : नहीं मिल रहे खरीदार, जून में 86 फीसदी लुढ़का आयात ये भी पढ़ें
1. अमेरिका
अमेरिका के पास दुनिया में सबसे ज्यादा स्वर्ण भंडार मौजूद है। अमेरिका का स्वर्ण कोष कुल 8,133.5 मेट्रिक टन है। इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 79.1 फीसदी है।
2. जर्मनी
जर्मनी स्वर्ण भंडार के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर रहता है। इस देश के पास कुल 3,363.6 मेट्रिक टन का स्वर्ण कोष मौजूद है। विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 75 फीसदी है।
3. इटली
इटली के पास दुनिया में तीसरा सबसे ज्यादा स्वर्ण भंडार मौजूद है। इटली के पास कुल स्वर्ण कोष 2,451.8 मेट्रिक टन है। इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 70.5 फीसदी है।
4. फ्रांस
फ्रांस स्वर्ण भंडार के मामले में चौथे पायदान पर आता है। फ्रांस के पास कुल स्वर्ण भंडार 2,436 मेट्रिक टन है। इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 65 फीसदी है।
5. रूस
रूस स्वर्ण भंडार के मामले में पांचवे स्थान पर मौजूद है। रूस के पास कुल स्वर्ण भंडार 2,298.7 मेट्रिक टन है। इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 22.2 फीसदी है।
6. चीन
इस सूची में अगले स्थान पर चीन है। चीन के पास कुल स्वर्ण भंडार 1,948.3 मेट्रिक टन है। इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 3.3 फीसदी है।
7. स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड स्वर्ण भंडार के मामले में सातवें स्थान पर मौजूद है। रूस के पास कुल स्वर्ण भंडार 1,040 मेट्रिक टन है। इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 6.7 फीसदी है।
8. जापान
जापान स्वर्ण भंडार के मामले में 8वें नंबर पर मौजूद है। रूस के पास कुल स्वर्ण भंडार 765.2 मेट्रिक टन है। इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 3.1 फीसदी है।
9. भारत
भारत स्वर्ण भंडार के मामले में 9वें स्थान पर मौजूद है। भारत के पास कुल स्वर्ण भंडार 653 मेट्रिक टन है। इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 7.4 फीसदी है।
10. नीदरलैंड
नीदरलैंड स्वर्ण भंडार के मामले में 10वें स्थान पर मौजूद है। भारत के पास कुल स्वर्ण भंडार 612.5 मेट्रिक टन है। इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 71.5 फीसदी है।
सोने की कीमतों में बढ़ोतरी
-आज करीब 3 हजार रुपयों की उसमें वृद्धी हुई है।
-जीएसटी छोड़े तो 10 ग्राम सोने की कीमत 48 हजार 886 रुपये थी।
-आज यह कीमत करीब 50 हजार 282 रुपये हो गई है।
-एक ही दिन में सोने की कीमत में करीब 1400 रूपयों की वृद्धी हूइ है।
-आने वाले समय मे मुंबई में सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 55 हजार तक जा सकती है।
कोरोना महामारी के चलते पैदा हुए हालात का सबसे ज़्यादा असर सोने देखने को मिल रहा है। पहले निवेशक जहां स्टॉक और इक्विटी में नीवेश करना पसंद करते थे वहीं अब उनकी पहली पसंद सोना बन चुका है। ऐसे में आने वाले समय में पीले धातू में निवेश और बढ़ेगा और सोना की कीमत में नया रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 22 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 22 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications