जून में भारत के गोल्ड आयात में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। भारत के स्वर्ण आयात में सालाना आधार पर जून महीने में 86 फीसद की गिरावट आई है।
नई दिल्ली: जून में भारत के गोल्ड आयात में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। भारत के स्वर्ण आयात में सालाना आधार पर जून महीने में 86 फीसद की गिरावट आई है। सोने की रिकॉर्ड उच्च कीमतें इसका एक बड़ा कारण रही हैं। इसके साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा के बाधित रहने और कई जुलरी दुकानों के बंद रहने के कारण भी देश के स्वर्ण आयात में गिरावट आई है। भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार देश है।

मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने जून महीने में करीब 11 टन सोने का आयात किया है। यह एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 77.73 टन कम है। मूल्य के रूप में देखें, तो जून महीने मे भारत का स्वर्ण आयात गिरकर 608.76 मिलियन डॉलर पर रहा है, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2.7 बिलियन डॉलर था। जून महीने में सोने की कीमतें उच्च स्तर पर रही हैं। सोने के वायदा भाव की बात करें, तो गुरुवार को यह गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा था। गुरुवार दोपहर एमसीएक्स पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव 0.34 फीसद या 162 रुपये की गिरावट के साथ 48,105 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।
इसके अलावा पांच अक्टूबर 2020 के सोने की वायदा कीमत इस समय एमसीएक्स पर 0.40 फीसद या 194 रुपये की गिरावट के साथ 48,195 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। उधर वैश्विक स्तर की बात करें, तो गुरुवार दोपहर कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.08 फीसद या 1.50 डॉलर की बढ़त के साथ 1,781.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव गुरुवार दोपहर 0.09 फीसद या 1.65 डॉलर की बढ़त के साथ 1,771.74 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं इस साल अब तक गोल्ड फ्यूचर का रेट 22.02 फीसदी बढ़ चुका है। 31 दिसंबर को एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर 39,528 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। तब से गुरुवार तक गोल्ड फ्यूचर के दाम में 8,706 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
