त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की कीमत में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। हर रोज सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है।
नई दिल्ली: त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की कीमत में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। हर रोज सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रेट से अभी नीचे लुढ़क चुका है। करवाचौथ, धनतेरस और दिवाली से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है।

इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में उपर-नीचे गिर रहे हैं। इन पांच कारोबारी दिनों में सोना उतार-चढ़ाव देखने को मिली है। इस सप्ताह 26 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच सोने का हाजिर भाव जहां 419 रुपये लुढ़का वहीं चांदी 810 रुपया फिसला है। लेकिन इसके बाद भी अभी सोना-चांदी का भाव सस्ता चल रहा है। सोना अपने ऑल टाइम हाई से अभी भी सस्ता चल रहा है।
जानिए बीते सप्ताह कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी
26 अक्टूबर को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड 254 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 50969 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं चांदी के हाजिर भाव में भी 1352 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी आज 61193 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।
27 अक्टूबर मंगलवार को दूसरे कारोबारी सत्र में देश भर के सर्राफा बाजारों में सोने के भाव में मामूली तेजी देखने को मिली। सोमवार को बंद भाव के मुकाबले आज यानी 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड 77 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 51277 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं चांदी का हाजिर भाव सुबह 520 रुपये की तेजी के साथ खुला।
28 अक्टूबर को बुधवार सप्ताह के तीसरे कारोबारी सत्र में देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड 192 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई। सोने का भाव 51235 रुपये पर खुला। वहीं चांदी का हाजिर भाव में 113 रुपये की तेजी आई। ये 62104 रुपये पर खुली।
29 अक्टूबर को गुरुवार सप्ताह के चौथे कारोबारी सत्र में देशभर के सर्राफा में 24 कैरेट सोना 279 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 50710 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं चांदी के हाजिर भाव में भी 1343 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी आज 60087 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।
30 अक्टूबर को शुक्रवार को सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना का भाव 268 रुपये की तेजी के साथ 50,550 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं शुक्रवार को एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 211 रुपये की तेजी के साथ 60,383 रुपये प्रति किलो हो गई।
2007 में सोना 9000 रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास था
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंसियल सविर्सिज के जिंस शोध के उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा कि हाल के दिनों में सोने का भाव ऊंचाई से गिरकर 51,000 रुपये के दायरे में आया है, जबकि चांदी 62,000 रुपये के दायरे में आई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इनमें उतार- चढ़ाव जारी रह सकता है। वहीं केडिया कैपिटल के डायरेक्टर और रिसर्च हेड अजय केडिया कहते हैं कि 2007 में सोना 9 हजार रुपए प्रति दस ग्राम के आसपास था, जो 2016 में 31 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया था। यानी नौ साल में तीन गुना से ज्यादा बढ़ोतरी। यह भी समझना होगा कि जब-जब ब्याज दरें घटती हैं, तब सोने में निवेश बढ़ता है।
पिछले साल की तुलना में सोना 12519 रुपये चढ़ चुका
करवा चौथ, धनतेरस और दिवाली को देखते हुए कारोबारियों को मांग में तेजी की उम्मीद है। पिछले साल 29 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 38321 रुपये था और इस साल इसी डेट को 50840 रुपये। यानी पिछले साल की तुलना में सोना 12519 रुपये चढ़ चुका है। अगर चांदी की बात करें तो चांदी इस साल के अपने उच्च भाव से 16082 रुपये प्रति किलो तक टूट चुकी है। जबकि इस महीने चांदी के रेट में महज 48 रुपये की गिरावट आई। साल 2019 की तुलना में चांदी 14086 रुपये महंगी हो चुकी है। 29 अक्टूबर सर्राफा बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 45840 रुपये किलो था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications