नई दिल्ली। शेयर बाजार रोज ऊपर या नीचे होता रहता है। ऐसे में कंपनियों की मार्केट कैप भी बदलती रहती है। जहां तक बीते हफ्ते की बात है तो शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। यही कारण है कि सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 7 की मार्केट कैपिटलाइजेशन यानी बाजार पूंजीकरण बढ़ा है। वहीं 3 कंपनियों की मार्केट कैप घटी भी है। आंकड़ों के अनुसार बीते हफ्ते बीएसई की टॉप-10 में से 7 की मार्केट कैप करीब 67,622.08 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

इन कंपनियों की बढ़ी मार्केट कैप
बीते सप्ताह सबसे ज्यादा मार्केट कैप एचडीएफसी बैंक की बढ़ी। इसकी मार्केट कैप में करीब 28,183.55 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज हुई है। इस बढ़त के साथ एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप बढ़कर 5,97,051.15 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 21,839.67 करोड़ रुपये बढ़कर 2,55,929.73 रुपये हो गई है। इसके अलावा एचयूएल की मार्केट कैप 6,848.94 करोड़ रुपये बढ़कर 5,17,641.12 करोड़ रुपये हो गई है। कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 6,241.25 करोड़ रुपये बढ़कर 2,65,097.18 करोड़ रुपये हो गई है। टीसीएस की मार्केट कैप 2,157.62 करोड़ रुपये बढ़कर 8,43,611.13 करोड़ रुपये हो गई है। एचडीएफसी की मार्केट कैप 1,858.87 करोड़ रुपये बढ़कर 3,22,872.98 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं आईटीसी की मार्केट कैप 492.18 करोड़ रुपये बढ़कर 2,42,280.13 करोड़ रुपये हो गई है।
इन कंपनियों की मार्केट कैप घटी
इसके अलावा बीते हफ्ते टॉप 10 कंपनियों में से 3 कंपनियों की मार्केट कैप घटी भी है। सबसे ज्यादा की मार्केट कैप रिलायंस इंडस्ट्रीज की घटी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 20,507.97 करोड़ रुपये घट कर 13,19,705.53 रुपये रह गई है। इसके अलावा भारती एयरटेल की मार्केट कैप 4,855.45 रुपये घटकर 2,83,688.98 रुपये रह गई है। वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 1,972.11 रुपये घटकर 4,04,151.80 करोड़ रुपये रह गई है।
मार्केट कैप बदलने के बाद ये है टॉप-10 कंपनियों की ताजा लिस्ट
बीते हफ्ते मार्केट कैप घटने और बढ़ने के बाद अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अभी भी सबसे ऊपर है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, इनफोसिस, एचडीएफसी, एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी का स्थान रहा।
यह भी पढ़ें : LIC : पैसा रखें तैयार, आने वाला है कमाई का तगड़ा मौका
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
