नयी दिल्ली। हरिद्वार और देहरादून का सफर करने वालों के लिए एक खुशखबरी है। बहुत जल्द दिल्ली से देहरादून के लिए नयी तेजस एक्सप्रेस की शुरुआत की जायेगी। ये ट्रेन हरिद्वार होते हुए जाया करेगी। रेल मंत्रालय ने हरिद्वार के रास्ते होते हुए दिल्ली और देहरादून के बीच आधुनिक सुविधाओं से लैस तेजस एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने पर सहमती जता दी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के अनुरोध पर दिल्ली-हरिद्वार-देहरादून के बीच तेजस एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की योजना पर मुहर लग गयी है। इस मामले को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। बाद एक आधिकारिक बयान में इस बात की जानकारी दी गयी। गोयल ने कहा कि रास्ता उपलब्ध होते ही परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में रेलवे परियोजनाओं के लिए कोई बजटीय कमी नहीं होगी।
सुरक्षा के होंगे इंतेजाम
गोयल ने कहा कि प्रयागराज कुंभ की तर्ज पर तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के इंतजाम 2021 हरिद्वार कुंभ के लिए किए जाएंगे। बैठक के दौरान रावत ने गोयल से लालकुआं-खटीमा, टनकपुर-बागेश्वर और काशीपुर-धामपुर नई रेल लाइन परियोजनाओं के लिए मंजूरी देने का अनुरोध किया। इससे पहले पिछले हफ्ते पीएम मोदी ने वाराणसी में नयी काशी महाकाल एक्सप्रेस का हरी झंडी दिखा कर उद्घाटन किया, जो 20 फरवरी से चालू हो चुकी है। काशी महाकाल एक्सप्रेस तीन जगहों को जोड़ेगी, जिनमें ज्योतिर्लिंग - ओंकारेश्वर (मध्य प्रदेश के इंदौर के पास), महाकालेश्वर (मध्य प्रदेश में उज्जैन) और काशी विश्वनाथ (उत्तर प्रदेश में वाराणसी) शामिल हैं। ये ट्रेन वाराणसी और इंदौर के बीच चलेगी।
दो ट्रेन पहले शुरू हो चुकी
आईआरसीटीसी पहले ही दो तेजस प्राइवेट ट्रेनें शुरू कर चुका है, जो नई दिल्ली-लखनऊ और मुंबई-अहमदाबाद रूट के बीच चल रही हैं। दो तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों को सफलतापूर्वक चलाने के बाद काशी महाकाल एक्सप्रेस को बतौर तीसरी प्राइवेट ट्रेन शुरू किया गया है। आईआरसीटीसी की तीसरी प्राइवेट ट्रेन इंदौर और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के औद्योगिक और शैक्षणिक केंद्र को भी जोड़ेगी।
क्या है काशी महाकाल एक्सप्रेस का समय
काशी महाकाल एक्सप्रेस प्रयागराज रूट से होते हुए हफ्ते में एक बार चलेगी। वाराणसी - इंदौर काशी महाकाल एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को दोपहर 03.15 बजे वाराणसी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 9.40 बजे इंदौर पहुंचेगी। इंदौर - वाराणसी एक्सप्रेस इंदौर से प्रत्येक सोमवार सुबह 10.55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05.00 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों तरफ से उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, झांसी, कानपुर और इलाहाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।
यह भी पढ़ें - रेलवे का निजीकरण तेज : तीसरी प्राइवेट ट्रेन इसी महीने, रूट तय
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications