नयी दिल्ली। सरकार रेलवे के निजीकरण में तेजी ला रही है। इस दिशा में एक और कदम उठाते हुए इसी महीने यानी फरवरी में ही तीसरी प्राइवेट ट्रेन शुरू करने की तैयारी है। नयी ट्रेन के लिए रूट भी तय हो चुका है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने शनिवार को कहा कि आईआरसीटीसी की तीसरी प्राइवेट ट्रेन इंदौर और वाराणसी के बीच चलेगी। उन्होंने बताया कि इस नयी के ट्रेन डिब्बे हमसफ़र एक्सप्रेस की तरह ही के होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि आईआरसीटीसी ने पिछले कुछ महीनों में दो रूटों पर प्राइवेट ट्रेनें पहले ही शुरू कर दी हैं। इन रूटों में दिल्ली-लखनऊ और अहमदाबाद-मुंबई शामिल हैं। तीसरी प्राइवेट ट्रेन इंदौर-वाराणसी रूट पर शुरू होने जा रही है। इस बारे में कल पेश किये गये बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तेजस जैसी और ट्रेनें चलाई जायेंगी।

सप्ताह में चलेगी तीन दिन
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नयी प्राइवेट ट्रेन हर सप्ताह में तीन दिन चलेगी। इसका रूट हफ्ते में दो दिन लखनऊ से होते हुए और एक दिन इलाहाबाद से होते हुए रहेगा। खास बात यह है कि आईआरसीटीसी द्वारा चलाई जाने वाली यह पहली ट्रेन होगी, जिसमें चेयर कार को शामिल नहीं किया गया है। इसमें स्लीपर कोच को शामिल किया गया है। संभावना जतायी जा रही है ये ट्रेन 20 फरवरी के आस-पास चालू हो सकती है। सरकार की योजना 150 प्राइवेट ट्रेन चलाने की है। इन ट्रेनों को चलाने की जिम्मेदारी प्राइवेट कंपनियों की होगी।
पहली और दूसरी प्राइवेट ट्रेन
पहली प्राइवेट ट्रेन दिल्ली से लखनऊ और दूसरी प्राइवेट ट्रेन तेजस 19 जनवरी 2020 को शुरू की गयी। दूसरी ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई के बीच चल रही है। अब यह आम लोगों के लिए भी शुरू हो चुकी है। सप्ताह में 6 दिन चलने वाली इस ट्रेन को रेल मंत्री पीयूष ने हरी झंडी दिखाई थी। आईआरसीटीसी पहले ही लखनऊ-दिल्ली के रूट पर पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस का संचालन शुरू कर चुकी है।
यह भी पढ़ें - बजट 2020 में बड़ा ऐलान : किसानों के लिए चलेगी रेल
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
